{"_id":"686eb0853088f1711a00a40f","slug":"crime-in-purvanchaladdress-of-criminals-in-nepal-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-140863-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पूर्वांचल में अपराध...अपराधियों का नेपाल में ठिकाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पूर्वांचल में अपराध...अपराधियों का नेपाल में ठिकाना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नेपाल अपराधियों के लिए सुरक्षित जोन बन गया है। जिले के अलावा पूर्वांचल में घूमकर अपराध करने वाले अपराधी नेपाल में बैठकर गैंग चलाते हैं। इसी में एक सिराजुद्दीन भी है।
जो नेपाल में बैठकर गैंग चलाता था। उसने अपराध जगत में ऐसा सिक्का चलाया कि बस्ती, महराजगंज और नेपाल में अपराधियाें की नई पौध तैयार कर दी। जो लूट, छिनैती, बाइक चोरी और तस्करी जैसे अपराध को अंजाम देते थे।
कुछ दिन पहले पकड़ा गया नेपाली बाइक लिफ्टर भी गिरोह से जुड़ा था। जिले में जरायम की दुनिया के बादशाह कहे जाने वाले राजू इस्माइल के नक्शे कदम पर चलकर अपराध करना शुरु किया। इस गैंग के कई सदस्य पुलिस के हाथ लग चुके हैं।
विज्ञापन
गैंग को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए पुलिस की स्पेशल टीम सिराजुद्दीन से मिले इनपुट के जरिये काम कर रही है। इसमें नेपाल और कुछ यहां के नए अपराधियाें के होने की आशंका है।
अपराध में बढ़ा मन तो बढ़ती गई केस की लिस्ट : सिराजुद्दीन ने बहुत की कम उम्र में जरायम की दुनिया में कदम रख लिया था। जब आगे बढ़ा तो पीछे नहीं मुड़ा और लगातार अपराध पर अपराध करने लगा। पहले पूर्वांचल और जब धरपकड़ तेज हुई तो नेपाल को ठिकाना बना लिया।
उसने पुलिस को जानकारी दी कि वह जनपद सिद्धार्थनगर व आसपास के जनपदों में घूमकर चोरी व लूट की वारदात करता है। इसमें जो भी पैसे व जेवरात आदि मिलते, उसको साथियों में बांट लेते। यह कार्य हम लोग अपने आर्थिक व भौतिक लाभ के लिए करते हैं। कुछ दिन पहले मेरे ही साथियों को थाना ढेबरुआ पुलिस ने पकड़ लिया, जिनके साथ मैं भी चोरी करता था। जिले की पुलिस के अलावा महराजगंज, बस्ती की पुलिस उसे तलाश रही थी। जो सिद्धार्थनगर का टॉप टेन अपराधी हैं।
एनकाउंटर के डर से नेपाल में ली शरण : राजू इस्माइल पर लूट, छिनैती, डकैती, वाहन चोरी, हत्या के प्रयास, पुलिस पर हमला करने सहित 36 से अधिक केस दर्ज हैं। उसके अलावा उसके गिरोह के पांच अन्य साथियों को कई मामलों में सजा हो चुकी है।
राजू इस्माइल जिले में पुलिस रिकाॅर्ड में अपराध में बड़ा नाम था। वह जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल था। सूबे में जब भाजपा की सरकार बनी तो अपराधियों का एनकाउंटर शुरू हो गया। इससे बचने के लिए उसने नेपाल को ठिकाना बनाया।
देखते ही देखते वह अपराध की दुनिया का बादशाह बनने की ओर आगे बढ़ा। फिर बाइक चोरी, मादक पदार्थ की तस्करी शुरू की। इसमें कई लोगों को शामिल किया। इधर, पुलिस को उसकी तलाश थी और 25 हजार का इनाम घोषित किया। दिसंबर 2021 में नेपाल से भारतीय क्षेत्र के सड्डा पुल के पास पहुंचते ही उसे एसओजी और मोहाना पुलिस ने दबाेच लिया।
पुलिस पर हमला करने के मामले में न्यायालय की ओर से आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। इसके अलावा कुछ अन्य मामलों में सजा हुई है।
म