{"_id":"6af602f97c195a66250a86f3","slug":"cc-road-built-at-a-cost-of-rs-40-lakh-20000-residents-to-benefit-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-168027-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 40 लाख से बनी सीसी सड़क, 20 हजार आबादी को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 40 लाख से बनी सीसी सड़क, 20 हजार आबादी को मिलेगी राहत
विज्ञापन
बन कर तैयार शहर के विवेकानंद मोहल्ले की मुख्य सड़क।
सिद्धार्थनगर। नगर पालिका सिद्धार्थनगर के विवेकानंद मोहल्ले में लंबे समय से जर्जर सड़क का निर्माण पूरा हो गया है। करीब 40 लाख रुपये की लागत से 350 मीटर लंबी सीसी सड़क बनाई गई है। इससे मोहल्ले की लगभग 20 हजार आबादी के साथ ही स्कूली बच्चों, मरीजों और आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।
भीमापार मार्ग से विवेकानंद मोहल्ले में जाने वाली सड़क काफी समय से जर्जर थी। जगह-जगह गड्ढे होने और बारिश के दौरान जलभराव से लोगों को परेशानी होती थी। इसी मार्ग पर कई बड़े निजी विद्यालय और अस्पताल भी हैं। ऐसे में बच्चों और मरीजों को आने-जाने में काफी दिक्कत होती थी। स्थानीय लोग लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। नगर पालिका की ओर से 350 मीटर सड़क निर्माण की योजना तैयार कर वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू कराया गया था। अब सीसी सड़क बनकर तैयार हो गई है।
मोहल्ले के रमेश कुमार यादव, बृजमोहन और रवि कुमार ने बताया कि सड़क खराब होने से आवागमन में काफी परेशानी होती थी। खासकर स्कूली बच्चों को दिक्कत उठानी पड़ती थी। अब सड़क बनने से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
ईओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि सड़क का निर्माण पूरा हो गया है। इससे मोहल्ले के साथ आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी।