फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Cricket addiction, players are increasing in the playground

Siddharthnagar News: क्रिकेट की खुमारी, खेल के मैदान में बढ़ते जा रहे खिलाड़ी

Mon, 04 Nov 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 04 Nov 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Cricket addiction, players are increasing in the playground
विरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम में बेस की प्रैक्टिस करते खिलाड़ी। 
सिद्धार्थनगर। क्रिकेट के प्रति दीवानगी युवाओं के साथ-साथ बच्चों में भी बढ़ती जा रही है। यही कारण है कि छोटी उम्र में ही जिले में स्थित क्रिकेट अकादमी का हिस्सा बनकर बच्चे प्रशिक्षण ले रहे हैं। स्कूल और कॉलेज के साथ-साथ यूनिवर्सिटी लेवल पर चौक छक्के लगाकर और गेंदबाजी की फिरकी घुमाकर माता-पिता का नाम रोशन कर रहे हैं। अकादमी में रोजाना प्रैक्टिस करने वाले खिलाड़ियों की संख्या 50 तक पहुंच गई है। इसके अलावा छुट्टियों में यह आंकड़ा और भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन

वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम शोहरतगढ़ व जिला मुख्यालय में प्रैक्टिस कर रहे युवा क्रिकेटर अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं। पिछले छह वर्षों से चल रही आकादमी में अब तक दर्जनों खिलाड़ियों ने अच्छे - अच्छे टूर्नामेंट में अपना दमदार प्रदर्शन कर लोगों को चौंकाया है। यहां से अब तक एक खिलाड़ी इंटरनेशनल, तीन खिलाड़ियों ने बोर्ड ट्राफी और एक महिला खिलाड़ी रणजी ट्राफी में अपना जगह सुनिश्चित कर चुकी है। अकादमी की बात करें तो कम उम्र के युवा भी अपना बेस मजबूत करने के लिए ग्राउंड में पसीना बहा रहे हैं।
विज्ञापन

खेलने का मौका मिलने पर अपने टीम के लिए रन भी जोड़ रहें हैं। खिलाड़ी शिक्षित होने के लिए पहले अपने विद्यालय में समय दे रहें हैं और उसके बाद अपने क्रिकेट के किट के साथ मैदान में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार खिलाड़ी लगा चुके हैं दोहरा शतक
अकादमी में प्रैक्टिस कर रहे आयुष श्रीवास्तव, सौरभ गुप्ता, मो. ताबिस, अर्जुन साहनी व प्रिंस रंजन अपने टीम की तरफ से खेलते हुए दोहरा शतक लगा चुके हैं। वही अकादमी में प्रैक्टिस करने वाले खिलाड़ियों में शतक व अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की संख्या दर्जन भर से अधिक है। युवाओं में क्रिकेट का ऐसा खुमार देख कर अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही कई खिलाड़ी उच्च स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिताओं में जिले का मान बढ़ाएंगे।


ताबिस लगा चुके हैं तिहरा शतक तो राहुल ने चटकाए 80 विकेट
वर्ष 2017 से अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ी मो. ताबिस बोर्ड ट्रॉफी के सेलेक्शन मैच में तिहरा शतक लगा चुके हैं। हरफनमौला खेल का प्रदर्शन करते हुए इसी मैच में तीन विकेट भी चटकाया था। अब तक वह कई शतक व अर्धशतक लगाने के साथ 50 विकेट भी ले चुके हैं। वहीं पिछले सात माह से अकादमी का हिस्सा बने राहुल चौधरी अब तक जिले से लेकर अन्य जगहों पर हुए 35 मैचों में 80 विकेट ले चुके हैं।

खिलाड़ियों का बेस बेहद जरूरी : कोच
क्रिकेट का रुझान बढ़ता जा रहा हैं। अगर छोटी उम्र से ही खिलाड़ियों का बेस तैयार किया जाए तो बेहतरीन खिलाड़ी निकलता हैं।
विपिन मणि त्रिपाठी, कोच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed