{"_id":"64135cf7bb7b6fa1fd0bc86a","slug":"create-a-different-identity-wherever-you-live-principal-siddharthnagar-news-c-7-1-87821-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहां भी रहें, वहां बनाए अलग पहचान : प्राचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहां भी रहें, वहां बनाए अलग पहचान : प्राचार्य
Thu, 16 Mar 2023 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 16 Mar 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय चौखड़ा डुमरियागंज में विदाई एवं पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम प्रस्तुत करती
भनवापुर। राजकीय महाविद्यालय चौखड़ा डुमरियागंज में बृहस्पतिवार को विदाई एवं पुरस्कार वितरण समारोह में छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्राचार्य रवींद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि आज यहां, कल वहां यह जीवन की रीति है। इससे कोई भी बच नहीं पाया है। हम जहां भी रहें, वहां अपनी एक अलग पहचान बनाएं। महाविद्यालय गुरुजनों का और भी नाम रोशन करें।
प्रवक्ता डा. अमरनाथ ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हमेशा अपने लक्ष्य पर एकाग्रचित होकर प्रयास करते रहने की बात कही।
प्रवक्ता अजय कुमार, चंद्रकांत मिश्र, शफीकुर्रहमान, मालिक राम वर्मा ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंचन किया। नुक्कड़ नाटक के जरिए बाल विवाह, विधवा विवाह, जाति प्रथा, दहेज प्रथा पर जागरूक किया। महेश कुमार गुप्त, अमित पांडेय, कीर्तिका श्रीवास्तव, शांति वर्मा, रिया श्रीवास्तव, दिव्या दुबे, शालू पाठक, रूपा पाठक, शिवांगी, मुस्कान आदि मौजूद रहे।