फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Craftsmen associated with Mati Kala Board received awards

Siddharthnagar News: माटी कला बोर्ड से जुड़े शिल्पकारों को मिला पुरस्कार

Tue, 17 Dec 2024 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Craftsmen associated with Mati Kala Board received awards
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी कार्यालय परिसर में मंगलवार को उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड से जुड़े शिल्पकारों को मंडल स्तरीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी पीएन सिंह ने कहा कि माटी कला से जुड़े शिल्पकारों के लिए शासन की ओर से जुलाई 2018 में माटी कला बोर्ड का गठन किया गया है।
विज्ञापन

इस योजना के तहत प्रत्येक वित्तीय वर्ष में उत्कृष्ट शिल्पकारों को चयनित कर उनकी कला कृतियों के आधार पर पुरस्कृत किया जाता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी (अनुसूचित) लालजी यादव ने कहा कि वर्तमान में माटी कला उद्योग से जुड़े शिल्पकारों के लिए नवीन तकनीकी का प्रयोग करते हुए अनुदान देकर प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रथम पुरस्कार सिद्धार्थनगर की नीलम प्रजापति को 15 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार बस्ती के रामतेज को 12 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र तथा तृतीय पुरस्कार संतकबीरनगर के गनेश कुमार प्रजापति को 10 हजार रुपये का चेक व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सहायक निदेशक रेशम नितेश सिंह, प्राचार्य ग्रामोद्योग प्रशिक्षण एमजेड खान, कला शिल्पी एवं शिक्षक आलोक शुक्ला, ग्रामोद्योग अधिकारी सिद्धार्थनगर गंगाधर दुबे, संतकबीरनगर राकेश दुबे, ग्रामोद्योग प्रबंधक दीपक मिश्रा, सुजीत कुमार, विभागीय स्टाफ एवं प्रतिभागी मौजूद रहे।क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed