फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   cowshed found closed, paffy procurement nill

बंद मिली गोशाला, केंद्र पर धान खरीद नहीं

Thu, 17 Nov 2022 07:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
cowshed found closed, paffy procurement nill
बर्डपुर के दुल्हा दरम्यानी में गोशाला का निरीक्षण करते सीडीओ जयेंद्र कुमार। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बंद मिली गोशाला, केंद्र पर धान खरीद नहीं
विज्ञापन

सीडीओ जयेंद्र कुमार ने बर्डपुर ब्लॉक के दुल्हा दरम्यानी में किया निरीक्षण
सिद्धार्थनगर। सीडीओ जयेंद्र कुमार ने बर्डपुर ब्लॉक के ग्राम बर्डपुर नंबर तीन के अमानगंज एवं ग्राम दुल्हा दरम्यानी में गोशाला का निरीक्षण किया। दोनों गांवों निर्मित गोशालाएं बंद पाई गईं। बर्डपुर स्थित पीसीएफ के धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। यहां सिर्फ तीन किसानों के आवेदन सत्यापित पाए गए, लेकिन किसी किसान से धान खरीद होना नहीं पाया गया।

ग्राम बर्डपुर नंबर तीन के अमानगंज एवं ग्राम दुल्हा दरम्यानी में गोशाला का निरीक्षण के दौरान सीडीओ जयेंद्र कुमार बीडीओ बर्डपुर सुरेश कुमार को गोशाला के मरम्मत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि निर्माण कार्य तीव्र गति से कराते हुए एक सप्ताह में गोशाला संचालित कर दी जाए। पीसीएफ के क्रय केंद्र के निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी अमित कुमार शुक्ला ने बताया कि अभी तक धान का क्रय नहीं किया गया है। तीन कृषकों का आवेदन सत्यापित हो गया है, जिनसे शीघ्र ही धान खरीद कर ली जाएगी। धान के समर्थन मूल्य की सूचना केंद्र पर प्रदर्शित पाई गई। केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया गया कि अनावश्यक रूप से कृषकों को वापस न किया जाए। पंजीकरण एवं सत्यापन के बाद कृषकों से तत्काल धान क्रय कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed