{"_id":"6a594a7755622a974f0849ef","slug":"counseling-for-the-science-faculty-begins-at-siddharth-university-merit-list-to-be-released-on-the-18th-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-161374-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सिद्धार्थ विवि में विज्ञान संकाय की काउंसिलिंग शुरू, 18 को जारी होगी मेरिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सिद्धार्थ विवि में विज्ञान संकाय की काउंसिलिंग शुरू, 18 को जारी होगी मेरिट
Fri, 17 Jul 2026 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय परिसर में 100 अभ्यर्थियों की प्रवेश काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी हुई
कपिलवस्तु। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय परिसर में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया काउंसिलिंग के माध्यम से 15 जुलाई से शुरू हो गई है। विज्ञान संकाय में स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों के लिए अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन कर मेरिट के आधार पर प्रवेश की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। अब तक 100 से अधिक अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग पूरी की जा चुकी है।
विज्ञान संकाय के प्रवेश संयोजक डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि स्नातक स्तर की काउंसिलिंग विज्ञान संकाय में बनाए गए केंद्रीकृत केंद्र पर कराई जा रही है। यहां अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अंकपत्र और प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, स्थानांतरण प्रमाणपत्र (टीसी), चरित्र प्रमाणपत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है।
वहीं, परास्नातक स्तर के अभ्यर्थी संबंधित विभागों में संपर्क कर काउंसिलिंग करा सकते हैं। डॉ. आशुतोष ने बताया कि इस वर्ष विज्ञान विषयों के अलावा बीएससी कृषि और बीसीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए भी विद्यार्थियों ने विशेष रुचि दिखाई है। जिन अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग पूरी हो चुकी है, उनकी मेरिट सूची 18 जुलाई को जारी की जाएगी। इसके बाद चयनित अभ्यर्थी ई-मेल पर प्राप्त लिंक के माध्यम से ऑनलाइन शुल्क जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। रिक्त सीटों पर अगली काउंसिलिंग की तिथि मेरिट सूची जारी होने के बाद अलग से घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
प्रो. नीता यादव ने बताया कि नौ जुलाई तक बीएएलएलबी में 127 फॉर्म आए हैं, जिसमें अब तक 70 छात्र-छात्राओं की काउंसिलिंग हुई है। वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो. दीपक बाबू ने बताया कि बीकॉम में लगभग 104 आवेदन आए थे, जिसमें 88 छात्र-छात्राओं की काउंसिलिंग हो चुकी है। वहीं, एम-कॉम लगभग 35 आवेदन आए थे, जिनमें अभी तक से 27 छात्र-छात्राओं ने काउंसिलिंग कराई है। एमबीए विभाग के डीन प्रो. सौरभ ने बताया कि एमबीए की काउंसिलिंग 17 से होगी।
वहीं, बीबीए विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अखिलेश दीक्षित दीक्षित ने बताया कि बीबीए में लगभग 141 आवेदन आ थे, जिनमें 50 छात्र-छात्राओं की काउंसिलिंग अब तक हुई है। विज्ञान संकाय की अधिष्ठाता प्रो. प्रकृति राय ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को पारदर्शी, सुव्यवस्थित और छात्र-केंद्रित प्रवेश व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय से काउंसिलिंग में पहुंचने की अपील की है।