फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   corpes found in temple.

चढ़ावे की चुनरी के सहारे मंदिर में लटकता मिला युवक का शव

Sat, 12 Oct 2019 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
corpes found in temple.
चढ़ावे की चुनरी से मंदिर में लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन

परसा। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बसहिया गांव के पास स्थित समय माता की मंदिर में चढ़ावे की चुनरी के सहारे फंदे से लटका युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि शव की हालत देख लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस मामले में लीपापोती की कोशिश करने में जुटी हुई है।
क्षेत्र के बसहिया गांव निवासी रवींद्र यादव (22) पुत्र रामजीत शुक्रवार की शाम धान के खेत में पानी भर रहे थे। रात होने पर वह वहां से चला गया और उसका छोटा भाई सरविंद खेत पर रुक गया था। काफी समय बीत जाने के बाद जब रवींद्र नहीं लौटा तो सरविंद ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस दरम्यान जब वह पास के समय माता के स्थान पर पहुंचा तो देखा कि रवींद्र मंदिर में चढ़ावे की चुनरी के सहारे फंदे से लटका हुआ है। इसके बाद वह भागा-भागा गांव पहुंचा और घटना की जानकारी दी। गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि माता स्थान पर बनी मां की तीन पिंड के ऊपर बंधी घंटी वाली जंजीर में उसका शव लटका हुआ है।
विज्ञापन

फर्श से महज तीन फीट ऊपर लटका था
फंदा फर्श से सिर्फ तीन फीट ऊपर लगाया गया था। रवीद्र के दोनों पैर फर्श से टिका हुआ था। दोनों हाथ मां के चबूतरे पर थे। इससे लोग आशंका जता रहे थे कि रवींद्र की हत्या की गई है। इसका कारण है कि पौने छह फीट का युवक और तीन फीट उंचाई पर फंदे से कैसे लटक सकता है। फिलहाल पुलिस मामले में बिना जांच के ही लीपापोती करने में जुटी है। रात में पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ अवधेश राज सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हत्या व आत्महत्या दोनों पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाग में पेड़ पर फंदे से झूलती मिली विवाहिता की लाश
फोटो- 61
- घर से पांच सौ मीटर दूर बाग में मिली लाश
- चिल्हिया थाना क्षेत्र के कनुवाड़ीह गांव के चिमठी टोले की है घटना
अमर उजाला ब्यूरो
चिल्हिया। थाना क्षेत्र के कनुवाड़ीह गांव के चिमठी टोला में शुक्रवार रात 11 बजे गांव के बाग में पेड़ पर फंदे से लटकती हुई विवाहिता की लाश मिलने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। रात में ही लोगों की भीड़ जुट गई। शव की शिनाख्त चिमठी निवासी धमेंद्र की पत्नी ममता (22) के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बांसी कोतवाली क्षेत्र के जनियाजोत गांव निवासी ममता की शादी चिमठी निवासी धमेंद्र के साथ दो वर्ष पूर्व हुई थी। दंपती को कोई बच्चा नहीं है। पति धमेंद्र एक पखवारा पूर्व बाहर से लौटा है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की नौ बजे परिवार के लोग खाना खाने के बाद सो गए थे। रात तकरीबन 11 बजे गांव से पांच सौ मीटर दूर स्थित बाग में एक पेड़ के सहारे फंदे से लटकी हुई लाश को देख गांव वालों को सूचना दी। इस बीच परिवार के लोग भी पहुंचे और शव की शिनाख्त ममता के रूप में की गई। शनिवार की सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पर सीओ शोहरतगढ़ सुनील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और पूछताछ कर मौके का जायजा लिया। वहीं, एसओ चिल्हिया सभाशंकर यादव ने बताया कि अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed