फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   corona durga pooja pandal

कोरोना के साये के बीच सजेगा मां दुपर्गा का पांडाल

Sat, 10 Oct 2020 07:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
corona durga pooja pandal
कोरोना के साये में सजेगा मां दुर्गा का पंडाल
विज्ञापन

नई परंपरा नहीं होगी शुरू, अनुमति के बगैर नहीं रख सकेंगे प्रतिमा
कोरोना नियम का पालन करते हुए करना होगा पूजा
जिले में पिछले वर्ष रखी गई थीं 1257 प्रतिमा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कोरोना के साये के बीच मां दुर्गा की पूजा करनी होगी। न तो कोई नई परंपरा शुरू होगी और न सड़क और चौराहों पर मूर्ति रख सकेंगे। दुर्गा पंडाल रखने के लिए स्थानीय स्तर पर अनुमति लेनी होगी। साथ ही कोरोना से बचाव संबंधित दिशा-निर्देशों को पालन करना होगा। शासन से गाइडलाइन जारी होने के बाद प्रशासन ने सकुशल संपन्न कराने की तैयारी शुरू कर दी है।

कोरोना का संक्रमण शुरू होने के बाद सामूहिक कार्यक्रम पर प्रशासन ने पूर्ण रूप से रोक लगा दिया गया था। मंदिर में पूजा और नमाज सहित अन्य धार्मिक आयोजन पर रोक था। आस्था के पर्व नवरात्रि में मूर्ति रखने वाले असमंजस में थे। इसी बीच शासन ने नियम के तहत दुर्गा प्रतिमा रखने, जुलूस निकालने और विसर्जन के लिए दिशा-निर्देश जारी किया है। साथ ही कोरोना से बचाव के नियम का भी पालन करने को कहा गया है। दुर्गा प्रतिमा रखे जाने के संबंध में जानकारी मिलने के बाद लोगों में खुशी है। वहीं शासन से आए निर्देशों को पालन कराने के लिए स्थानीय प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले में बीते वर्ष 1257 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं रखी गई थीं। मगर नए दिशा-निर्देश के तहत चौराहों और सड़क पर किसी भी हाल में प्रतिमा नहीं रखा जा सकेगा। ऐसे में सड़क और चौराहे पर प्रतिमा रखने वाले मायूस रहेंगे। वहीं अन्य स्थानों जैसे घर पर या फिर खाली स्थान जहां भीड़ अधिक न हो वहां पर प्रतिमा रख सकेंगे, लेकिन इसके लिए भी स्थानीय प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। उनकी अनुमति के बिना नहीं रख सकेंगे। साथ ही पूर्व में जहां प्रतिमाएं रखी जाती थीं। उसी कमेटी के लोग अनुमति के लिए हकदार हो सकेंगे। अगर प्रशासन को लगेगा अनुमति दी जा सकती है, तभी अनुमति मिलेगी। साथ ही सामाजिक दूरी, मास्क प्रयोग, सैनिटाइज और भीड़ एकत्र नहीं होने से जैसे नियमों का पालन कराना होगा। डीएम दीपक मीणा ने कहा कि शासन की ओर से जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार पूजा कर सकेंगे। कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए पूजा कर सकेंगे और नियम के दायरे में मूर्ति रख सकेंगे। कोई नई परंपरा नहीं शुरू होगी। नियम का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। एसपी रामअभिलाष त्रिपाठी ने बताया कि धार्मिक आयोजन के संबंध में शासन से जो निर्देश मिले हैं, उसका पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed