फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   cooperate with police regarding peacefull festival

शांतिपूर्ण त्योहार के लिए पुलिस से करें सहयोग

Mon, 22 Aug 2022 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
cooperate with police regarding peacefull festival
मिश्रौलिया क्षेत्र के नागचौरी के टोला केवटहिया में चौपाल लगाकर ग्रामीण के लोगों को जागरूक करती ? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
शांतिपूर्ण त्योहार के लिए पुलिस से करें सहयोग
विज्ञापन

डुमरियागंज। थाना क्षेत्र के ग्राम हल्लौर में पुलिस ने रविवार शाम जनसंवाद चौपाल आयोजित की। आगामी नवरात्र, दशहरा और दीपावली को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने पर चर्चा की गई। थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कि अपराधों पर अंकुश लगाने में पुलिस और जनता के बीच सामंजस्य का होना जरूरी है। कोई भी त्योहार जनता और पुलिस के तालमेल से खुशनुमा माहौल में शांति के साथ संपन्न होता है।
उन्होंने कहा कि हिंदू मुस्लिम एकता और आपसी सौहार्द को बरकरार रखते हुए आगामी नवरात्र, दशहरा और दीपावली को परंपरागत ढंग से हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराने में पुलिस से सहयोग करें। चौपाल के दौरान थानाध्यक्ष ने पुलिस और पब्लिक के बीच आपसी सामंजस्य स्थापित करने तथा 112 पुलिस सहायता, 108 महिला हेल्प लाइन, 1090 वूमेन पावर हेल्प लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन के बारे में जानकारी दी। साइबर अपराध के बारे में जागरूक और सतर्क किया। इस दौरान हल्का लेखपाल देवेंद्र राठौर, ग्राम प्रधान ताकीब रिजवी, भाजपा नेता कसीम रिजवी, मकसूद आलम, चौकीदार अतहर, सलमान, नौशाद, काजिम रजा, बबलू, बदलू, शकील गुड्डू, दानिश मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुलिस ने घटनाओं से बचने की जानकारी दी
पकड़ी बाजार। मिश्रौलिया थाने की पुलिस ने रविवार देर शाम नागचौरी के टोला केवटहिया में चौपाल लगाई। ग्रामीणों को आपराधिक घटनाओं से बचने के लिए जागरूक रहने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिश्रौलिया थाना प्रभारी घनश्याम सिंह ने नागचौरी के टोला केवटिया, चेतिया, रेहरा उर्फ भैसाही के लोगों को पुलिस की ओर से जारी 090, 181, 1098 आपातकालीन सेवा हेल्प लाइन 112 साइबर हेल्प लाइन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इंटरनेट का जमाना है। आप लोग इससे सावधान रहें। किसी के कहने पर अंजान नंबर की कॉल आने पर अपना केवाईसी न दें और अन्य एप को अपलोड न करें। किसी भी भाषा पर टिप्पणी से बचें। गांव को नशा मुक्त बनाएं। छोटे-छोटे विवाद को गांव में पंचायत के माध्यम से खत्म कर लें।

इस दौरान चौकी प्रभारी चेतविया दुर्गा प्रसाद, कांस्टेबल आलोक यादव, हेड कांस्टेबल रामप्रकाश, सुनील नायक, कांस्टेबल आलोक यादव, पूर्व प्रधान राकेश गुप्ता, प्रधान मंगल नैनी, संतोष त्रिपाठी, लालबहादुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed