{"_id":"67e2e700247ff6cccd06d248","slug":"cooker-burst-while-cooking-teenager-got-burnt-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-134635-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: खाना पकाते समय कुकर फटा, किशोरी झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: खाना पकाते समय कुकर फटा, किशोरी झुलसी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बिस्कोहर के वार्ड नंबर-13 पं. दीनदयाल नगर वार्ड में मंगलवार सुबह खाना बनाते समय कुकर फट गया।
इसकी चपेट में आने से एक किशोरी झुलस गई। परिवार के लोग उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है।
नगर पंचायत बिस्कोहर के वार्ड नंबर-13 पं. दीनदयाल नगर वार्ड निवासी भारत लाल यादव की पुत्री महिमा यादव (17) मंगलवार की सुबह करीब 7:00 बजे कुकर में दाल बना रही थी। वह चूल्हे के पास बैठी थी। काफी देर तक सीटी न आने के कारण अचानक कूकर फट गया, इसकी चपेट में आकर किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई।
उसकी चीख सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार कराया गया। किशोरी की हालत में सुधार बताया गया है।