फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Controversy in the two sides about the shrine

धर्मस्थल को लेकर दो पक्षों में विवाद

Sat, 25 Mar 2017 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 25 Mar 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Controversy in the two sides about the shrine
भड़रिया में मौके पर मौजूद महिलाएं और पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज। धर्मस्थान के विवाद को लेकर तहसील क्षेत्र में शनिवार को फिर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। गनीमत रही कि पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। विवाद के समाधान के लिए एसडीएम ने तीन दिनों के अंदर भूमि की पैमाइश करने के निर्देश दिए हैं। मामला भवानीगंज क्षेत्र का है।
विज्ञापन

भवानीगंज क्षेत्र के भड़रिया चौराहे से उतरौला मार्ग पर स्थित सरयू नाला पुल के पास पेड़ पर एक पक्ष के लोग पूजा करते आ रहे हैं। शनिवार को इस पक्ष की महिलाएं पूजन के लिए पहुंची तो दूसरे पक्ष के लोगों ने इस पर आपत्ति जताई। उनका कहना था कि यह स्थान उनके धर्मस्थल के अंतर्गत आता है, लिहाजा यहां पूजन न किया जाए। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एकत्रित हो गए। दोनों ही इसे अपना धर्मस्थल करार देते रहे। मामला बिगड़ता देख किसी ने 100 नंबर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। कुछ ही देर में भवानीगंज एसओ सुरेंद्र शर्मा फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

दोनों पक्षों से वार्ता कर उन्हें मौके से हटाया। पूरे मामले की जानकारी एसडीएम को दी। एसडीएम अरुण राय ने हलका लेखपाल और कानूनगो की टीम गठित करते हुए तीन दिनों में मौके पर जाकर पैमाइश के जरिए विवाद के समाधान का निर्देश दिया। इस संबंध में भवानीगंज एसओ सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि विवाद शांत करा दिया गया है। एसडीएम ने तीन दिनों में पैमाइश का निर्देश दिया है। विवाद भड़काने वालों पर नजर रखी जा रही है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed