{"_id":"6ab41da617e33378a2081eb4","slug":"contractual-auxiliary-nurses-stage-sit-in-for-honorarium-demand-removal-of-block-programme-manager-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-165151-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मानदेय के लिए संविदा सहायक नर्सों का धरना, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक को हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मानदेय के लिए संविदा सहायक नर्सों का धरना, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक को हटाने की मांग
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। दो माह से लंबित मानदेय और प्रोत्साहन राशि के भुगतान की मांग को लेकर संविदा पर तैनात सहायक नर्सों ने बुधवार को तिलौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठवल की ओपीडी के बाहर धरना देकर नारेबाजी की। संगठन के बैनर तले हुए प्रदर्शन में कर्मचारियों ने लंबित भुगतान के शीघ्र निस्तारण के साथ समान काम-समान वेतन की मांग भी उठाई।
कर्मचारियों ने ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक पर उत्पीड़न और अनावश्यक रूप से परेशान करने का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की। धरने की सूचना पर थाना शिवनगर डिडई के थानाध्यक्ष बृजेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों को समझाकर गेट से हटने के लिए कहा, लेकिन कर्मचारी मुख्य चिकित्साधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। बाद में सीएमओ डॉ. संजय कुमार दोहरे मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से वार्ता की।
कर्मचारियों ने बताया कि लंबित मानदेय और प्रोत्साहन राशि के भुगतान को लेकर पूर्व में संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन दिया जा चुका है। बुधवार को सौंपे गए हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन में मुख्य रूप से ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक को हटाने की मांग की गई। कर्मचारियों ने उनके व्यवहार को लेकर शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
सीएमओ ने कर्मचारियों को बताया कि वर्तमान में बजट उपलब्ध नहीं होने के कारण भुगतान लंबित है। बजट मिलते ही प्राथमिकता के आधार पर लंबित भुगतान कराने का आश्वासन दिया। हालांकि ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक को हटाने की मांग पर उन्होंने कोई स्पष्ट आश्वासन नहीं दिया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं में सुधार और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।
सीएचसी अधीक्षक धर्मेंद्र चौधरी ने भी बजट उपलब्ध होने पर भुगतान कराने की बात कही। अधिकारियों के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर दिया। प्रदर्शन में लक्ष्मी, रेणुका द्विवेदी, रीता, संगीता, वेदमती चौधरी, पूनम, रुक्मिणी, अनुराधा, रजनी आर्या, जया चतुर्वेदी, जान्हवी, अमीता, रीतू गौतम, रिंकी पांडेय समेत बड़ी संख्या में सहायक नर्सें शामिल रहीं।