{"_id":"5900de8f4f1c1b9228c0e2ac","slug":"contractors-organise-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदारों का शोषण कर रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदारों का शोषण कर रही सरकार
siddhartnagar
Updated Wed, 26 Apr 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ठेकेदार संघ की बैठक बुधवार को सिंचाई विभाग में स्थित संघ कार्यालय में हुई। इसमें सरकार पर ठेकेदारों के शोषण का आरोप लगाते रोष व्यक्त किया गया। साथ ही पूर्ववर्ती सरकार की तरह ही नई सरकार पर काम करने का आरोप लगाया।
जिलाध्यक्ष प्रेमनरायन पांडेय ने कहा कि सिंचाई विभाग में हुए विभिन्न निविदाओं का बड़ा स्वरूप करके, बड़ा लाट बनाकर बी, सी व डी श्रेणी के ठेकेदारों की उपेक्षित किया गया है। कहा कि इसे हटाते हुए इन श्रेणी के ठेकेदारों को भी काम करने का अवसर दिया जाए। पूर्ववती सरकार की भांति कार्यों का स्वरूप बड़ा किए जाने से ठेकेदारों के रोजी-रोटी पर संकट का खड़ा हो गया है। पूर्ववर्ती सरकारों की भांति इस बार भी पूर्वांचल के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है जो ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर मांगें पूरी नहीं होती है तो आंदोलन को बाध्य होने पड़ेगा। इसके लिए संघ के सभी लोगों को एक साथ रहने की आवश्यकता है। इस दौरान राजकुमार पांडेय, रमाशंकर पाठक, आनंद सिंह, तारिक जीशान, रणविजय सिंह, अजीत सिंह, सुधीर सिंह, मारकंडेय सिंह, राकेश पांडेय, सत्यप्रकाश मिश्र, विवके सिंह, राजेश मणि, मनोज जायसवाल, आशुतोष सिंह, महेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।