फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Contractor found guilty in investigation, MLA also demanded action against BDO

Siddharthnagar News: जांच में दोषी मिला ठेकेदार, विधायक ने की बीडीओ पर भी कार्रवाई की मांग

Thu, 11 Jan 2024 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 11 Jan 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Contractor found guilty in investigation, MLA also demanded action against BDO
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा की शिकायत पर हुई जांच में बढ़नी ब्लाॅक के औदही कलां में मनरेगा योजना में जेसीबी से नाला खुदाई का आरोप सही मिला है। जांच समिति ने पूरे कार्य को श्रमदान घोषित कर दिया है। इस मामले में भुगतान नहीं होगा। जांच में ठेकेदार दोषी साबित हुआ है। इस मामले में विधायक ने बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


विधायक ने जिलाधिकारी पवन अग्रवाल से कहा है कि बीडीओ धनंजय सिंह की जांच में लापरवाही के कारण ठेकेदार मनमानी पूर्वक कार्य कर रहा है। अनियमितता पकड़ी गई है तो संबंधित अधिकारियों को भी जांच में दायरे में लेना चाहिए। विधायक ने कहा कि बीडीओ की कार्य प्रणाली में गड़बड़ी के कारण क्षेत्र से लगातार शिकायतें आ रही है। जांच होने पर अन्य कार्यों में भी अनियमितता सामने आएंगी। सिर्फ कार्य कराने वाले को ही केवल दोषी करार देना अधिकारियों का मनोबल को बढ़ाने वाला है। कार्यों की अनियमितता अधिकारियों के संरक्षण में ही होती है।
विज्ञापन

विधायक की ओर से औदही कलां के अनुपम शुक्ल ने शिकायत की थी कि औदही कलां में जेसीबी से नाला निर्माण कराया जा रहा है, जो नियम विरुद्ध है। इस मामले में गठित जांच समिति में उपायुक्त स्वत: रोजगार, सहायक अभियंता जिला ग्राम्य विकास अभिकरण ने रिपोर्ट सौंपी है, जिसके बाद कार्य को श्रमदान घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed