{"_id":"62af6a1a1fe6c328f171d94a","slug":"contenders-increased-election-agitation-by-starting-poster-war-siddharthnagar-news-gkp440909091","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टरवार शुरू कर नगर निकायों के दावेदारों ने बढ़ाई चुनावी सरगर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टरवार शुरू कर नगर निकायों के दावेदारों ने बढ़ाई चुनावी सरगर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोस्टरवार शुरू कर दावेदारों ने बढ़ाई चुनावी सरगर्मी
जिले के 11 नगर निकायों में इसी वर्ष होने है अध्यक्ष एवं सभासद पद के चुनाव
सिद्धार्थनगर। नगर निकाय चुनाव पांच माह में होने है, लेकिन दावेदारों ने पोस्टरवार शुरू कर सरगर्मी बढ़ा दी है। शहर के विभिन्न स्थानों समेत जिले के सभी 11 नगर निकायों में अध्यक्ष एवं सभासद पद संभावित दावेदारों के लगे होर्डिंग लोगों में चर्चा का विषय बन रहा है। जबकि प्रशासनिक स्तर पर नगर के सीमा विस्तार के बाद एवं नए नगर पंचायतों में भी वार्डों के परिसीमन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है।
नगर निकायों का कार्यकाल दिसंबर 2022 में समाप्त हो रहा है। इससे पूर्व नवंबर माह तक चुनाव संपन्न करा लेने हैं। जिले की दो नगर पालिका और नौ नगर पंचायतों में इस वर्ष चुनाव होने हैं। प्रशासनिक स्तर पर अभी भले ही इसकी तैयारी नहीं दिख रही, लेकिन चुनावी मैदान में उतरने वाले दावेदार सक्रिय नजर आ रहे हैं। शहर के पुराने हिस्से समेत विस्तारित क्षेत्र में भी भाजपा एवं सपा के संभावित दावेदारों के विभिन्न त्योहारों की नगर पालिका क्षेत्र के लोगों को शुभकामना देते होर्डिंग जगह-जगह लगे नजर आ रहे हैं। पोस्टरवार शुरू होने से इन दावेदारों के चर्चे लोगों में होने तो लगे हैं, लेकिन अब तक भाजपा एवं सपा समेत किसी भी दल की तरफ से प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हुई है।
...
पांच नगर पंचायतों में पहली बार होगा चुनाव
जिले में सिद्धार्थनगर और बांसी नगर पालिका परिषद समेत नगर पंचायत शोहरतगढ़, बढ़नी, उसका बाजार और डुमरियागंज पुराने नगर निकाय हैं। जबकि नवसृजित नगर पंचायत कपिलवस्तु, इटवा, बिस्कोहर, बढ़नी चाफा एवं भारतभारी में पहली बार नगर निकाय के अध्यक्ष एवं सभासद पद के चुनाव होने हैं। यह क्षेत्र इससे पहले ग्रामीण था, जहां पंचायत चुनाव होते रहे हैं।
विज्ञापन
...
सभी क्षेत्रों में रहेगा चुनावी माहौल
पहले नगर निकायों की संख्या कम होने के कारण जिले के कुछ हिस्सों में ही इस चुनाव की चर्चा रहती थी, अब नगर निकायों की संख्या बढ़ने से जिले के सभी क्षेत्रों में चुनावी माहौल बना रहना तय है। नौगढ़ तहसील में सिद्धार्थनगर, उसका और कपिलवस्तु (बर्डपुर क्षेत्र), शोहरतगढ़ में शोहरतगढ़ व बढ़नी, डुमरियागंज में डुमरियागंज, बढ़नी चाफा, भारतभारी, इटवा में इटवा व बिस्कोहर और बांसी में नगर निकाय में चुनाव होने से जिले के सभी हिस्सों में सरगर्मी रहेगी।