फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Consumption decreased due to increased prices of garlic

Siddharthnagar News: लहसुन की बढ़ी कीमतों से खपत घटी

Fri, 16 Feb 2024 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 16 Feb 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Consumption decreased due to increased prices of garlic
शाहपुर। प्याज और टमाटर की महंगाई कुछ हद तक थमी तो अब लहसुन की बढ़ी कीमत लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। लहसुन की नई फसल तैयार होने के बाद भी, दामों में गिरावट नहीं हो रही है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से लहसुन की बढ़ी कीमतों से आम आदमी से लेकर व्यापारी सब परेशान हैं। मंडी में थोक भाव में लहसुन 200 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिल रहा है, जबकि अच्छी वेरायटी के लहसुन की कीमत 250 रुपये प्रति किलो तक भी देखी जा रही है। व्यापारी उक्त रेट पर खरीदारी कर फुटकर में लहसुन सवा दो सौ से पौने तीन सौ रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेच रहे है। शाहपुर मंडी में लहसुन के थोक विक्रेता अजीत मिश्रा ने बताया कि किसानों के खेतों में लहसुन की फसल तैयार हो गई है लेकिन एक दिन पूर्व हुई बारिश के चलते वह खुदाई नहीं कर पा रहे हैं। यही वजह है कि अभी मंडी तक स्थानीय किसानों का लहसुन नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय किसानों के लहसुन के आवक में कम से कम 15 दिन लगेगा, जिसके बाद कीमतों में कमी आने की संभावना जताई जा रही है। पिछले वर्ष इस सीजन में 30- 40 रुपये प्रति किलो थोक में बिक रहा था, तब प्रतिदिन मंडी में लगभग एक ट्रक लहसुन की बिक्री हो जाती थी। कीमतों के आसमान छूने से पूरे दिन बीस बोरी लहसुन की बिक्री भी मुश्किल होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed