{"_id":"66996f6e3b6ae616010ae546","slug":"consumers-angry-due-to-poor-electricity-supplydemonstrated-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-121062-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: खराब विद्युत आपूर्ति से उपभोक्ता आक्रोशित.. किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: खराब विद्युत आपूर्ति से उपभोक्ता आक्रोशित.. किया प्रदर्शन
Fri, 19 Jul 2024 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 19 Jul 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
एक सप्ताह से खराब विद्युत आपूर्ति से उपभोक्ता त्रस्त
उसका बाजार समेत आसपास के क्षेत्रों का हाल बेहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
उसका बाजार। कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में एक सप्ताह से खराब विद्युत आपूर्ति से उपभोक्ता त्रस्त है। बिजली आने जाने का कोई निर्धारित शेड्यूल न होने से लोगों के लिए विद्युत आपूर्ति बेमतलब साबित हो रही है। इससे लोगो ने काफी आक्रोश है। खराब बिजली आपूर्ति से आजिज आकर कस्बा के सुभाष नगर वार्ड में बृहस्पतिवार को विद्युत उपभोक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर विद्युत आपूर्ति न सुधरने की दशा में आंदोलन की चेतावनी दी है।
खराब विद्युत आपूर्ति से कस्बा के सभासद विभूति अग्रहरि, गोपाल अग्रहरि, अनूप मोदनवाल, मो. अजमेर, मो. यकीम, विजय आदि ने विरोध प्रर्दशन किया और कहा है की यदि विद्युत विभाग आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं करता है तो उनके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। साथ ही इस समस्या से सीएम योगी आदित्य नाथ के पोर्टल पर भी अवगत कराया जाएगा। कस्बा के लोगों का कहना है कि दिन में दो दर्जन से अधिक बार बिजली शटडाउन के नाम और अन्य कारण बताकर काटा जा रहा है। इस भीषण गर्मी में दिन रात विद्युत कटौती से सभी का जीना मुहाल हुआ है। उपभोक्ताओं का कहना है कि पॉवर हाउस उसका पर बिजली के बारे में पूछने पर बताते है की एसडीओ लोटन की आपूर्ति के लिए शटडाउन लिए है। यह समस्या एक सप्ताह से बनी है। खराब विद्युत आपूर्ति से उपभोक्ता त्रस्त हो चुके हैं।