फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Consumers' anger erupts over power cuts, protests

Siddharthnagar News: कटौती पर फूटा उपभोक्ताओं का गुस्सा, प्रदर्शन

Wed, 29 Apr 2026 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 29 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Consumers' anger erupts over power cuts, protests
तुलसियापुर। भीषण गर्मी के मौसम में अघोषित बिजली कटौती से आजिज आकर ग्रामीणों ने मंगलवार को बोहली पावर हाउस पर प्रदर्शन किया। अल्टीमेटम दिया कि अगर कटौती बंद नहीं हुई तो ग्रामीण बड़े आंदोलन को बाध्य होंगे। लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से कटौती से परेशानी बढ़ गई है। रात-दिन एक जैसे हालात हो गए, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बोहली पावर हाउस से तीन दर्जन से अधिक गांवों में बिजली की आपूर्ति की जाती है। एक तरफ जहां मौजूदा समय में जब गर्मी से लोग परेशान हैं। वहीं, दूसरी तरफ बिना सूचना के रात में चार-चार घंटे बिजली काट दी जा रही है जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे की आपूर्ति की जानी है। सबसे ज्यादा समस्या रात में बिजली कटौती से हो रही है।
विज्ञापन

कटौती से नाराज बढ़नी ब्लाॅक के बोहली के ग्रामीणों घनश्याम चौधरी, अशोक चौधरी, विष्णु पासवान, राहुल चौधरी, देवनंदन चौधरी, लड्डू यादव, अंकित चौधरी, जीत चौधरी, नरेश यादव आदि ने बोहली पावर हाउस पर जाकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने अल्टीमेटम दिया कि अगर बिजली कटौती बंद नहीं हुई तो ग्रामीण बड़े आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में बोहली पावर हाउस के जेई सुशील कुमार मौर्य ने बताया कि छह घंटे की कटौती होनी है। इस बीच कई परीक्षाओं के कारण दिन में बिजली कटौती नहीं की गई। इसी वजह से रात में रोस्टरिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed