फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Construction work of water tank incomplete for seven years

Siddharthnagar News: सात साल से पानी की टंकी का निर्माण कार्य अधूरा

Tue, 14 Jan 2025 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Construction work of water tank incomplete for seven years
खेसरहा के ग्राम पंचायत मरवटिया में निर्माणधीन पानी की टंकी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेसरहा। विकास खंड के ग्राम पंचायत मरवटिया द्वितीय में जल जीवन मिशन योजना के तहत बनाई जा रही पानी की टंकी सात साल बाद भी अधूरी है। लोगों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के लिए बनाई जा रही पानी की टंकी को अधूरा ही छोड़ दिया गया है।
प्रधान प्रतिनिधि किशोरी लाल ने बताया कि जल निगम की ओर से बनाई जा रही पानी की टंकी का निर्माण अभी तक 50 फीसदी ही हुआ है। गांव में अभी तक पाइप लाइन नहीं बिछाई गई है। वीरेंद्र प्रताप ने बताया कि गांव में निर्माणाधीन पानी की टंकी लंबे समय से अधूरी है।
विज्ञापन

कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। गांव के चंद्रबली, मुनिराज, तौलन प्रसाद, हीरालाल, अयूब, घनश्याम, सतीश, संतू, लल्लन प्रसाद, सुदामा यादव व अन्य ने जल निगम से टंकी निर्माण का कार्य पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल निगम के अधिशासी अभियंता संजय जायसवाल ने बताया कि अधूरा निर्माण कार्य छोड़कर गई कुछ निर्माण एजेंसियों पर शासन द्वारा पेनाल्टी लगाई गई है। जांच करा कर संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed