फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Construction of the culvert remains incomplete; fields are waterlogged.

Siddharthnagar News: पुलिया का निर्माण अधूरा, खेतों में भरा पानी

Thu, 16 Jul 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 16 Jul 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Construction of the culvert remains incomplete; fields are waterlogged.
बांसी। करही-बेलौहा मार्ग पर स्थित कुर्थिया चौराहे से तिलौली को जोड़ने वाले कुर्थिया-तिलौली पिच मार्ग पर सथवा गांव के पास लोक निर्माण विभाग की ओर से बनवाई जा रही पुलिया अधूरी है। पुलिया का निर्माण तो कर दिया गया लेकिन दोनों ओर एप्रोच का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश से खेतों में पानी भर गया है, जिससे किसानों की फसल प्रभावित हो रही है और धान की रोपाई भी बाधित हो गई है।
जानकारी के अनुसार, करही-बेलौहा मार्ग पर स्थित कुर्थिया चौराहे से तिलौली को जोड़ने वाले कुर्थिया-तिलौली पिच मार्ग पर सथवा गांव के पास लोक निर्माण विभाग द्वारा पुलिया निर्माण शुरू हुआ था। फरवरी 2026 में शुरू हुए इस निर्माण कार्य को बरसात से पहले पूरा किया जाना था लेकिन बीच में ठेकेदार ने काम बंद कर दिया।
विज्ञापन

महीनों तक निर्माण कार्य बंद रहने से समय पर काम पूरा नहीं हो पाया। अब जब बारिश शुरू हो चुकी है। वहीं, करम हुसेन, पृथ्वी पाल, अनूप कुमार श्रीवास्तव, अष्टभुजा सिंह, मिथिलेश कुमार आदि ग्रामीणों का कहना है कि खेतों से पानी निकालने के लिए अस्थायी बाईपास को काटना जरूरी है लेकिन ऐसा करने पर सथवा, डढ़िया, खुनौरा, जिगिना, दुभरा, रोंवारी, पिंडवा, तिलौला और तिलौली समेत कई गांवों का आवागमन प्रभावित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ओर किसानों की फसल और रोपाई संकट में है तो दूसरी ओर रास्ता बचाने की मजबूरी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि विभाग ने समय रहते ठेकेदार से कार्य पूरा करा लिया होता तो आज यह स्थिति नहीं बनती।

ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदारों से तत्काल वैकल्पिक जल निकासी की व्यवस्था करने और एप्रोच निर्माण में तेजी लाने की मांग की है, जिससे किसानों की फसल भी बच जाए और ग्रामीणों का आवागमन भी बाधित न होने पाए।
इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता कमला प्रसाद ने कहा है कि 30 जुलाई से पहले एप्रोच का निर्माण संभव नहीं है।न
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed