फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Construction here, road getting destroyed there

Siddharthnagar News: इधर निर्माण, उधर उजड़ रही है सड़क

Sun, 20 Oct 2024 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Construction here, road getting destroyed there
शोहरतगढ़ क्षेत्र के केसारा से चिल्हिया तक मरम्मत कार्य मिट्टी पर डामर पेंटिंग को उजाड़ दिखाते लो
शोहरतगढ़। एनएच-730 चिल्हिया से नहर पटरी होते हुए केसारा तक जाने वाले मार्ग पर मिट्टी के ऊपर डामर डालकर पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क बना दी गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ स्थानीय लोगों ने सड़क पर हुई पेंटिंग को हाथ लगाया तो, आसानी उजड़ जा रहा है। और नीचे मिट्टी व धूल दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

लोगों ने पीडब्ल्यूडी सहित कार्य करने वाले ठेकेदार पर आरोप लगाया कि इन लोगों की मिलीभगत से सड़क बनाने में अनियमितता बरती गई है, और सड़क की मरम्मत के नाम पर धन की लूट ली गई है। क्षेत्र कनुवाडीह से होते हुए केसारा व केसारा मजार से होते हुए चिल्हिया एनएच-730 हाईवे तक जाता है। यह सड़क पूरी तरह चार किमी टूट कर जर्जर हो गई थी। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों ने पिछले साल कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत की कि इस सड़क की मरम्मत कराई जाए। उसके बाद पीडब्ल्यूडी ने शासन से स्वीकृति कराकर सड़क की मरम्मत करवाने का टेंडर पास किया। मई-जून में केसरा से चिल्हिया तक सड़क की मरम्मत कराई जा रही थी, लेकिन केसारा मजार तक तीन किमी सड़क बनाकर छोड़ दी गई। क्योंकि बाणगंगा कैनाल से चिल्हिया नहर की पटरी का काम सिंचाई विभाग करा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात के बाद बाकी सड़क लगभग एक किमी अक्टूबर में ठेकेदार ने जहां से छोड़ी थी। वहीं से चिल्हिया तक मिट्टी पर डामर से पेंटिंग कार्य करा दिया, जिसे देखकर बेलवा निवासी रोहित सहित अन्य ने इसकी शिकायत पीडब्ल्यूडी के जेई अशोक चौधरी से की, लेकिन उनके द्वारा कोई जांच नहीं की गई। उसके बाद रोहित सिंह ने ग्रामीणों के साथ वीडियो बनाकर डामर को हाथ से उखाड़कर सड़क के नीचे मिट्टी दिखाई। उसके बाद इस वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया। जो वायरल हो रही है।

-------------
सड़क की गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी। जांच में अनियमितता मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
-कमल किशोर, अधिशासी अभियंता

-------------
केसारा से चिल्हिया तक सड़क के निर्माण में अनियमितता की गई है। सड़क अभी से उजड़ रही है। इसमें सरकारी धन की बंदरबांट की गई है।
-प्रदीप सिंह, स्थानीय निवासी

---

पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों की मदद से ठेकेदार ने सड़क पर मिट्टी डामर से पेंटिंग कराकर धन की लूट की है। सड़क दो महीना भी नहीं चलेगी। सड़क में अनियमितता की गई है। इस मामले में जिम्मेदार मौन हैं। ठेकेदार और जेई के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
-सज्जन मौर्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed