Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Constable Recruitment Exam: Examination center under high level surveillance, social media also under watch

आरक्षी भर्ती परीक्षा : हाई लेवल निगरानी में परीक्षा केंद्र, सोशल मीडिया पर भी नजर

Mon, 08 Jun 2026 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 08 Jun 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Constable Recruitment Exam: Examination center under high level surveillance, social media also under watch
- 2024 में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े और पेपर लीक मामले में कुल 10 लोगों किया गया था गिरफ्तार, इस पर पुख्ता किए गए इंतजाम
विज्ञापन

- परीक्षा केंद्रों पर हर परीक्षा की स्क्रीनिंग, उसके बाद मिलेगा प्रवेश, सर्विलांस और साइबर सेल भी एक्टिव
- जिले के 9 केंद्रों पर तीन दिन चलेगी परीक्षा, 22 हजार से अधिक बच्चे होंगे शामिल, स्पेशल मजिस्ट्रेट तैनात

सिद्धार्थनगर। पुलिस की आरक्षी भर्ती लिखित परीक्षा-2025 सोमवार से शुरू हो रही है। इसमें कोई सेंधमारी न हो, इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। तीन दिन तक चलने वाली परीक्षा में कड़ी निगरानी की व्यवस्था की गई है। गेट पर इलेक्ट्राॅनिक डिवाइस से पहचान होगी। वहीं, दस्तावेज पुख्ता होने के बाद ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी। हर केंद्र पर दो- दो मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। साथ ही एक स्पेशल टीम भ्रमण कर परीक्षा का जायजा लेगी।
परीक्षा को लेकर हाई लेवल की निगरानी की जाएगी। केंद्र से लेकर सोशल मीडिया तक नजर रखी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक पेपर लीक जैसी कोई भ्रामक पोस्ट या टिप्पणी करता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा कई एजेंसियों को भी परीक्षा की निगरानी के लिए लगाया गया है। परीक्षा दो पाली में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगी।
विज्ञापन

जिले में विभाग में आरक्षी पद पर होने वाली भर्ती के लिए 8 से 10 मई तक तीन दिन परीक्षा आयोजित होनी है। 2024 में एसटीएफ ने सिद्धार्थनगर से यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े और पेपर लीक मामले में कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद एक साल यहां कोई केंद्र नहीं बनाया गया। इस बार सुरक्षा व्यवस्था पर भरोसा जताते हुए परीक्षा को सकुशल और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए कुल नौ केंद्र बनाए गए हैं। सभी को पूरी तरह सीसीटीवी कैमरों से लैस कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार से ही सुरक्षा के इंतजाम सख्त कर दिए गए। विद्यालय में बाहरी व्यक्ति के प्रवेश को रोक लगा दी गई। इसके साथ ही सुरक्षा कर्मियों को विद्यालय की कमान सौंप दी गई है। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए हर सेंटर पर केंद्राध्यक्ष, सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा सात अन्य मजिस्ट्रेट तैनात की भी ड्यूटी लगाई गई है। रिपोर्ट के अनुसार 22,320 बच्चे परीक्षा में शामिल होंगे।
इस संबंध में डीआईओएस अरुण कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्र बनाए गए सभी केंद्र पूरी तरह से अपडेट हैं। परीक्षा के इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।
यहां बने केंद्र
इसमें बाबा हरिदास इंटर कॉलेज उसका
बुद्ध विद्यापीठ इंटर काॅलेज बर्डपुर
जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई
जवाहर लाल नेहरु स्मारक इंटर कॉलेज नौगढ़
मुस्लिम इंटर काॅलेज महदेईया
रतनसेन इंटर काॅलेज बांसी
शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़
शिवपति पीजी कॉलेज शोहरतगढ़
तिलक इंटर कॉलेज बांसी
---
केंद्रों पर रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए हर केंद्र पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गेट और आसपास सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।वहीं, परीक्षा वाले दायरे में साइबर कैफ आदि बंद रहेंगे। परीक्षा की कई स्तर पर निगरानी होगी। वहीं, नामित अधिकारी समय-समय पर निरीक्षण करके परीक्षा का जायजा लेते रहेंगे।
---
अंतिम चरण में चलती रही तैयारी
बांसी। उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा रविवार से 10 जून तक आयोजित की जाएगी। इसी क्रम में बांसी तहसील के तिलक इंटरमीडिएट कॉलेज, बांसी तथा रतन सेन इंटर कॉलेज, बांसी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर दोनों केंद्रों पर तैयारियां अंतिम चरण में रविवार को तैयारी की गई।

---
अफसरों ने लिया केंद्रों का जायजा
शोहरतगढ़। प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को पारदर्शिता के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर रविवार को स्टेटिक मजिस्ट्रेट संजय कुमार व पुलिस अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापक संग शिवपति इंटर कालेज में तैयारियों का जायजा लिया। सोमवार से बुधवार दिन दिनों तक शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 480 व शिवपति इंटर कॉलेज में 600 विद्यार्थी दो पालियों में अलग-अलग परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। अधिकारियों ने परीक्षार्थियों के कक्ष व स्ट्रांग रूम व सीसी कैमरे का निरीक्षण किया। परीक्षार्थियों के लिए सुलभ शौचालय,पीने के लिए शुद्ध पानी की व्यवस्था व आपात काल स्थित में चिकित्सा आदि का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य विक्रम प्रसाद यादव, सह केंद्र व्यवस्थापक राम विलास यादव, थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह व निरीक्षक सुभाष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed