{"_id":"6463c6f968aa96d8470a07a8","slug":"consolidation-lekhpal-killed-in-accident-wife-and-grandson-injured-siddharthnagar-news-c-7-1-169518-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दुर्घटना में चकबंदी लेखपाल की मौत, पत्नी व नाती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दुर्घटना में चकबंदी लेखपाल की मौत, पत्नी व नाती घायल
Tue, 16 May 2023 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 16 May 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
चंद्र प्रकाश। फाइल फोटो
भनवापुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भरवठिया मुस्तहकम गांव निवासी लेखपाल चंद्र प्रकाश (59) की मंगलवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं घटना में उनके साथ बाइक पर बैठीं उनकी पत्नी व चार साल का नाती गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज बस्ती में चल रहा है।
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भरवठिया मुस्तहकम गांव निवासी चंद्र प्रकाश की तैनाती चकबंदी लेखपाल के पद पर बस्ती जिले के सदर तहसील में थी। वह बस्ती में ही कमरा लेकर पत्नी चंद्रलता व नाती नितिन (4) के साथ रहते थे। शनिवार को बस्ती से पत्नी व नाती के साथ भरवठिया मुस्तहकम गांव आए थे, जहां सोमवार को बड़े भाई शिव प्रसाद की बेटी के मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हुए और मंगलवार को सुबह करीब आठ बजे अपनी बाइक से पत्नी व नाती के साथ बस्ती के लिए निकले थे। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर सोनहा थाना के पास सामने से आ रही ऑल्टो कार ने टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची सोनहा पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को बस्ती जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचने से पहले ही चंद्र प्रकाश ने दम तोड़ दिया। वे अपने पीछे पत्नी, चार बेटों प्रमोद, चंदन, पंकज, प्रशांत व दो बेटियों ज्योति व सुषमा को छोड़ गए हैं।