{"_id":"67324730d8d675ca380c3855","slug":"consignment-of-government-medicines-found-in-sugarcane-field-crowd-gathered-siddharthnagar-news-c-205-1-ksh1008-126269-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गन्ने के खेत से सरकारी दवाओं की मिली खेप, जुटी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गन्ने के खेत से सरकारी दवाओं की मिली खेप, जुटी भीड़
Mon, 11 Nov 2024 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 11 Nov 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
तरया सुजान क्षेत्र के गन्ने की खेत में बिखरे पड़ा दवाइयां
तरयासुजान। थाना क्षेत्र के बाघाचौर गांव के समीप एक गन्ने की खेत से रविवार की रात सरकारी दवाओं की खेप मिली है। खेत में फेंकी गई दवाओं को देख गांव वालों की भीड़ जुट गई। लोग एक्सपायरी डेट और बैच नंबर का मिलान करने लगे। तभी कुछ लोगों ने इसका फोटो व वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कुछ लोग तो ऐसे थे, जो दवाओं को अपनी जरुरत के अनुसार उठाकर घर भी ले जाने लगे। सरकारी दवाओं को खेत में फेंके जाने की सूचना मिलते ही महकमे में खलबली मच गई। सीएमओ ने इस मामले की जांच करने का निर्देश दिया है।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के बाघाचौर गांव के समीप रविवार की रात एक वाहन से सरकारी दवाओं की खेप को किसी ने यहां गन्ने की खेत में फेंक दिया। दवाओं को आते-जाते लोगों ने देखा तो इसकी सूचना गांव वालों को भी दे दी। जैसे ही इसकी जानकारी लोगों को हुई तो वे मौके पर पहुंच गए। आवश्यकता अनुसार लोग दवाओं को उठा घर लेते गए। सोशल मीडिया पर दवाओं की खेप का फोटो व वीडियो भी वायरल होने लगा। इस संबंध में सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं थी। इसका पता लगाया जा रहा है। दवाओं की खेप कैसे खेत तक पहुंची, इसके लिए जांच का निर्देश दिया गया है।