{"_id":"61e6f65f92368b54211d743f","slug":"consensus-made-to-hold-elections-in-nepal-on-time-siddharthnagar-news-gkp4241320159","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में समय पर चुनाव कराने की बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल में समय पर चुनाव कराने की बनी सहमति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल में समय पर चुनाव कराने की बनी सहमति
कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)। नेपाल में मंगलवार को सत्तारूढ़ गठबंधन की हुई बैठक में समय पर चुनाव कराने के लिए सहमति बनी। हालांकि, 20 जनवरी को होने वाली बैठक में मौजूदा मुद्दों पर चर्चा के बाद आखिरी निर्णय लिया जाएगा। इधर, नेपाल में लोगों के बीच में भी चुनावी चर्चा तेज हो गई है।
सत्तारूढ़ दलों की गठित राजनीतिक समन्वय समिति की काठमांडू में हुई बैठक में आगामी चुनाव की तारीख सहित, अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। इससे पूर्व, नेशनल फेडरेशन ऑफ विलेज, फेडरेशन ऑफ नेपाल म्युनिसिपोलिटीज और फेडरेशन ऑफ डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटिंग कमेटी ने सरकार से तत्काल चुनाव की तारीख तय करने की मांग की थी।
इसी क्रम में गठबंधन की बैठक में निर्धारित तिथि पर चुनाव कराने पर सहमति बनी। निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल मई में समाप्त हो रहा है। इसे देखते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त दिनेश थपलिया ने सरकार से अप्रैल 27 और तीन मई को स्थानीय चुनाव कराने की सिफारिश की है।