{"_id":"65c3e162dcadc97291078b65","slug":"connections-of-23-thousand-consumers-disconnected-in-20-days-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-112502-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 20 दिन में 23 हजार उपभोक्ताओं के कटे कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 20 दिन में 23 हजार उपभोक्ताओं के कटे कनेक्शन
Thu, 08 Feb 2024 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 08 Feb 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ओटीएस के लाभ से वंचित उपभोक्ताओं पर बिजली विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मात्र 20 दिनों में ही विभाग की ओर से 23 हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा जा चुका है। अभी भी बकाएदारों का कनेक्शन काटा जा रहा है।
जिले में तीन लाख 92 हजार बिजली के उपभोक्ता हैं। जबकि तीन लाख 52 हजार उपभोक्ता ओटीएस के दायरे में आते थे। 55 दिन के छूट के बावजूद मात्र 60 हजार उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा किया। अभी भी जिले में दो लाख 92 हजार उपभोक्ताओं का बिजली बिल बकाया है। जिनका कनेक्शन काटा जा रहा है।
ओटीएस का लाभ आठ नवंबर से शुरू हुआ था। इसका लाभ लोगाें को 16 जनवरी तक मिला। लेकिन इस दौरान मात्र 15 से 16 प्रतिशत बकाएदारों ने ओटीएस का लाभ लिया। जबकि जिले में दस हजार से अधिक बकाएदारों को ओटीएस के श्रेणी में लिया गया था। अभी तक विभाग ने प्रतिदिन औसत एक हजार से अधिक लोगों का बिजली काटा है। विभाग के अनुसार प्रतिदिन बकाएदारों की बिजली काटी जा रही है। इसे बकाया जमा करने के बाद जोड़ दिया जा रहा है। विभाग बड़े बकाएदारों को भी नोटिस दे रहा है। जिनका कनेक्शन काटने के बाद कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
ओटीएस का लाभ समाप्त होने के बाद बकाएदारों पर कार्रवाई की जा रही है। जिले में अभी बहुत बकाएदार हैं। जिनका कनेक्शन काट कर उनसे बिल वसूला जा रहा है।
आरके कुशवाहा, एक्सियन
-- -- -- -- -- -- -- --