फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Congressmen submitted memorandum by protesting

Siddharthnagar News: प्रदर्शन कर कांग्रेसियो ने सौंपा ज्ञापन

Sat, 18 Mar 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 18 Mar 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Congressmen submitted memorandum by protesting
ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट जाते कांग्रेस कार्यकर्ता।
सिद्धार्थनगर। अनुसूचित जाति को गैर अनुसूचित जाति के व्यक्ति को भूमि बेचने के लिए डीएम से अनुमति लेने की अनिवार्यता समाप्त करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार के निर्णय के विरोध में जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद की अगुवाई में जिलाधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा लाए जा रहे अनुसूचित जाति व जनजाति विरोधी नियम पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। काजी सुहेल अहमद ने कहा कि नियम के अनुसार जमीन बेचने के बाद अनुसूचित जाति के व्यक्ति के पास 3.125 एकड़ से कम जमीन होने पर डीएम जमीन बेचने की अनुमति नहीं देते हैं। प्रदेश सरकार इस नियम को समाप्त कर दलित विरोधी कार्य कर रही है। इस दौरान किरन शुक्ला, देवेंद्र कुमार, सादिक अहमद, रंजना मिश्रा, सतीश त्रिपाठी, राजन श्रीवास्तव, राजेश सिंह, शकील अंसारी, होरी लाल श्रीवास्तव, ज्योतिमा पांडेय, सुदामा प्रसाद, रितेश त्रिपाठी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed