फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   congress workers meeting

कांग्रेस ने संगठन के विस्तार के लिए बनाई रणनीति

Sun, 10 Jan 2021 10:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
congress workers meeting
डुमरियागंज बैदौलागढ़ चौराहा स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष का - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
कांग्रेस ने संगठन के विस्तार के लिए बनाई रणनीति
विज्ञापन

2022 विधान सभा चुनाव में कांग्रेस का परचम लहराने का लिया गया संकल्प
डुमरियागंज के कांग्रेस पार्टी दफ्तर पर संगठन सृजन अभियान के तहत हुई बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। संगठन सृजन अभियान के तहत रविवार को डुमरियागंज कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान सिद्धार्थनगर के पांचों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी का परचम लहराने का भी संकल्प लिया गया। वहीं, डुमरियागंज नगर पंचायत और प्रत्येक वार्ड में कांग्रेस संगठन की मजबूती और विस्तार करने की रणनीति बनाई गई।

मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि आगामी 25 जनवरी तक पूरे जनपद में पार्टी का मजबूत संगठन तैयार कर लिया जाएगा। विशिष्ट अतिथि, जिला महासचिव और डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र प्रभारी दिनेश वर्मा ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में मजबूत संगठन और अपने जांबाज कार्यकर्ताओं के बल पर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। सिद्धार्थनगर की पांचों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी का परचम लहराने का भी संकल्प लिया गया। कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष डॉ. मो. वासिफ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। बेरोजगारी और अपराध बेतहाशा बढ़ रहे हैं। हाहाकार मचा है। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अशोक गुप्ता और सभासद फैजान अहमद ने कहा कि जरूरत है कि आने वाले चुनाव में आमजन कांग्रेस पार्टी से जुड़ कर इस भाजपा सरकार को उखाड़कर कांग्रेस की सरकार बनाए, इसके लिए पार्टी का विस्तार हर क्षेत्र में किया जा रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अशोक गुप्ता, रियाज मनिहार, आसिफ रिज्वी, फरहान अहमद, सुबराती सभासद, आनंद प्रकाश, विशाल गौतम, जितेंद्र साहनी, परमेश पासवान, सचिन सोनी, बब्लू मलिक, साहब अली राईनी, सुखई पासवान, नियाज अहमद, मोनू खान, फिरोज राईनी, फरीद अहमद, मलिक अफजाल, शंकर गौतम, रामफेर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed