फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Congress-SP's anti-women mentality exposed

Siddharthnagar News: कांग्रेस-सपा की महिला विरोधी मानसिकता हुई उजागर

Sat, 02 May 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 02 May 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Congress-SP's anti-women mentality exposed
भाजपा कार्यालय पर प्रेसवार्ता करती राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम।  
सिद्धार्थनगर। राज्यमंत्री ग्राम्य विकास विभाग विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि 16 और 17 अप्रैल को संसद में महत्वपूर्ण विधेयकों का विरोधकर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके ने देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया है और अपने महिला-विरोधी मानसिकता को पूरी तरह उजागर कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा के जिला कार्यालय पर शुक्रवार को जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या की अध्यक्षता में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर आयोजित प्रेस वार्ता में यह बातें कही। राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कहा कि नीति-निर्माण में महिलाओं को भागीदारी देना कोई उपकार नहीं बल्कि उनका स्वाभाविक अधिकार है और महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए महिला विरोधी ताकतों के खिलाफ भाजपा दृढ़ता से लड़ाई लड़ेगी। कांग्रेस और उनके सहयोगियों की ओर से दशकों तक महिलाओं को संसद और विधानसभाओं से दूर रखने की साजिश की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस व सहयोगियों को डर है कि यदि महिलाओं को उनके ऐतिहासिक अधिकार मिल गए तो उनकी बच्ची खुशी राजनीतिक जमीन भी खिसक जाएगी। देश की आधी आबादी को उनका हक मिलने भाजपा संघर्ष करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed