फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   congress protest in colectrate

कांग्रेसियों ने जाम किया राष्ट्रीय राजमार्ग

Sat, 06 Aug 2022 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
congress protest in colectrate
कलेक्ट्रेट गेट के सामने मंहगाई को लेकर विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
कांग्रेसियों ने जाम किया राष्ट्रीय राजमार्ग
विज्ञापन

- महंगाई के मुद्दे पर किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई नोकझोंक
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ योजना और आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी लगाए जाने के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय से निकले और कलेक्ट्रेट गेट पहुंचे। वहां प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान वहां पहले से भारी संख्या में मौजूद पुलिस बल से कांग्रेसी नेताओं के बीच नोकझोंक भी हुई। लगभग एक घंटा राष्ट्रीय राजमार्ग जाम रहा। रास्ता खुलवाने के लिए पुलिस को कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करना पड़ा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि आज देश में महंगाई रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। पेट्रोल, डीजल, एलपीजी से लेकर दाल, तेल जैसी जरूरी चीजों की बढ़ती कीमतों से आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है। प्रीपैक्ड अनाज, आटा, शहद जैसी आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी लगाने के कारण महंगाई बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. चंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि देश में अप्रत्याशित रुप से बेरोजगारी बढ़ी है। ऐसी दशा में कांग्रेस के लोग चुपचाप नहीं बैठ सकते हैं। हम लगातार सड़कों पर उतर कर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करते रहेंगे।

इस दौरान सच्चिदानंद पांडेय, किरन शुक्ला, देवेंद्र गुड्डू, डॉ. अरविंद शुक्ला, डॉ. नादिर सलाम, राम चंदर पांडेय, रंजना मिश्रा, कृष्ण बहादुर सिंह, सादिक अहमद, दीपक यदुवंशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed