फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Congratulations on Dhruv's third win

ध्रुव की तीसरी बार जीत पर बधाइयों का तांता

Sat, 05 Dec 2020 09:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
Congratulations on Dhruv's third win
ध्रुव की तीसरी बार जीत पर बधाइयों का तांता
विज्ञापन

दूसरे दिन तेतरी खुर्द स्थित आवास पर लगी रही भीड़
सांसद समेत शिक्षक नेताओं, समर्थकों ने दी बधाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी की हैट्रिक जीत पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। उसका बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बा स्थित उनके आवास तेतरी खुर्द पर शनिवार को भी बधाई देने वालों का जमावड़ा रहा। सांसद जगदंबिका पाल, पूर्व चेयरमैन हेमंत जायसवाल, सुरेश यादव, ओंकार पांडेय, रामेश्वर पांडेय, लालजी त्रिपाठी, प्रभात शुक्ल ने उनके आवास पर मिलकर बधाई दी है। बांसी प्रतिनिधि के मुताबिक अनिल राय ने अंगवस्त्र देकर बधाई दी। पैतृक गांव बेलहरा जाते समय विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी का सकारपार चौराहे पर जोरदार स्वागत किया गया। इसके पूर्व महुलानी स्थित श्रीराम जानकी कुटी समाधि बाबा स्थल पर पूजा पाठ कर आरती की। शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक प्रधानाचार्य डॉ. नलिनीकांत मणि त्रिपाठी, रामविलास यादव, विक्रम प्रसाद यादव, बैजनाथ चौरसिया आदि ने बधाई दी।
शिक्षक विरोधी ताकतें परास्त हुईं
शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने आवास पर बधाई देने आए शिक्षकों से कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में वह जिम्मेदारी के लिए तैयार हैं। इस चुनाव में शिक्षक विरोधी ताकतें परास्त हुईं हैं। यह जीत शिक्षकों की है। उनके मान सम्मान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। रणनीति बनाकर पूरे प्रदेश में शिक्षक हितों के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के वित्तविहीन और अन्य शिक्षकों के लिए समान कार्य का समान वेतन व पुरानी पेंशन के लिए संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित शिक्षक विधायक को दी बधाई
सिद्धार्थनगर। राज्य कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने एमएलसी चुनाव में ध्रुव कुमार त्रिपाठी को हैट्रिक लगाने पर बधाई दी है। कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामकरन गुप्ता और जिलामंत्री ओमप्रकाश पांडेय उनके आवास पर जाकर बधाई दी है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि एमएलसी चुनाव में हैट्रिक लगाना जिले के लिए गौरव की बात है। हैट्रिक लगाने पर जिले के शिक्षक और कर्मचारी भी बधाई के पात्र हैं। वह सदन में हमेशा कर्मचारी, शिक्षक के हित की बात करते हैं। शिवाकांत पांडेय, विमल यादव, अमित पांडेय, दिलीप कुमार, रंजनेश दूबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed