फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Conclusion of the 63rd session of Secondary Teachers' Union Thakurai Group

Siddharthnagar News: शिक्षक एकता से ही शिक्षा और अधिकारों की लड़ाई होगी मजबूत

Sat, 09 May 2026 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 09 May 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Conclusion of the 63rd session of Secondary Teachers' Union Thakurai Group
गोरखपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ का गौरवशाली इतिहास रहा है। संगठन के शीर्ष नेतृत्व स्व. आरएन ठकुराई और मांधाता सिंह के संघर्ष व उपलब्धियों से पूरा शिक्षा जगत परिचित है। शिक्षक एकता से ही शिक्षा और अधिकारों की लड़ाई मजबूत होगी।
विज्ञापन

ये बातें डीडीयू हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो अनिल राय ने कहीं। वह सिविल लाइंस स्थित अतिथि भवन में माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के 63वें अधिवेशन के समापन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार शिक्षा और शिक्षकों के भविष्य को चौपट करने पर तुली हुई है, जिसका पुरजोर विरोध करना हमारे अस्तित्व के लिए आवश्यक हो गया है।
विज्ञापन

प्रो. चंद्रभूषण अंकुर ने कहा कि शिक्षा ही मनुष्य को इंसान बनाती है। संघ के प्रदेश मंत्री राम बहाल त्रिपाठी ने कहा कि महाधिवेशन में भारी संख्या में दोनों दिन उपस्थित रहकर प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने यह सिद्ध कर दिया कि यही संगठन भयमुक्त होकर शिक्षा और शिक्षकों को मिल रही चुनौतियों का सामना करने में सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान हीरा लाल गौड़, आश नारायण राय, देवेंद्र मणि, मेजर गोरख राय, डॉ. दीपक पांडेय, डॉ. गिरिजेश पांडेय, डॉ. हरे राम मिश्र, वाचस्पति शुक्ल, राम प्रताप राम, धर्मेंद्र सिंह, समीप राव, राजकिशोर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed