{"_id":"5ff88ebf8ebc3e2e5400c927","slug":"complete-priority-tasks-lekhpal-siddharthnagar-news-gkp380089512","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिकता वाले कार्यो को पूरा करें लेखपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिकता वाले कार्यो को पूरा करें लेखपाल
विज्ञापन
‘प्राथमिकता वाले कार्यों को पूरा करें लेखपाल’
सदर तहसील में राजस्व निरीक्षकों, लेखपालों की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शासन-प्रशासन की नजर में लेखपाल संवर्ग की भूमिका अहम है। ऐसे में सभी को कार्य एवं दायित्व को समयबद्ध करते हुए सरकार की योजनाओं को प्राथमिकता दें। ये बातें एसडीएम सदर विकास कश्यप ने कही। वह शुक्रवार को तहसील सभागार में राजस्व निरीक्षकों, लेखपालों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उपजिलाधिकारी ने स्वामित्व योजना का कार्य पूरा करने, वरासत पूरा करने, संपत्ति रजिस्टर पूरा करने पर चर्चा की। कृषि, आवास, पौधरोपण का आवंटन करने, पट्टेदारों को असंक्रमणीय से संक्रमणीय घोषित करने, खतौनी का अंश निर्धारित करने, आय, जाति एवं निवास समय से जारी करने के लिए निर्देशित किया। सभी से चकमार्गों की पैमाइश करने, अवैध कब्जा हटवाने, दैवीय आपदाओं का समय से रिपोर्ट किए जाने की हिदायत दी। तहसीलदार सदर सत्येंद्र सिंह, राजस्व निरीक्षक सर्वजीत चौधरी, शीतल द्विवेदी, अंबरीष, विजय प्रकाश गुप्ता, प्रेमप्रकाश, विशेश्वर, लेखपाल रामकरन गुप्ता, राम समुझ, सुधीर श्रीवास्तव, गणेश दत्त, अब्दुल गफ्फार, कृष्ण भूषण द्विवेदी, विमल यादव उपस्थित थे।