{"_id":"573b591b4f1c1b5b26ac78e9","slug":"complainant-returned-with-assurances","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्वासन लेकर लौटे फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्वासन लेकर लौटे फरियादी
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 17 May 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
बांसी तहसील दिवस में फरियाद सुनते डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए तहसीलों में आयोजित तहसील दिवस में मंगलवार को भी फरियादियों की भीड़ उमड़ी। दूर-दराज से शिकायती पत्र लेकर ग्रामीण पहुंचे, लेकिन आश्वासन लेकर लौट गए। ज्यादातर मामले संबंधित विभागों के अफसरों को निस्तारण की हिदायतों के साथ सौंप दिए गए।
बांसी तहसील में जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में राजस्व, विकास, शिक्षा, पूर्ति व अन्य विभागों के शिकायतों की सुनवाई मुख्य विकास अधिकारी अखिलेश तिवारी, एसडीएम योगानंद पांडेय ने किया गया।
जिलाधिकारी ने तहसील दिवस आयोजन पर सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि तहसील दिवस में जिन विभागों की शिकायतें प्राप्त हो रही है। संबंधित विभाग के अधिकारी प्रार्थना पत्रों को प्राप्त कर उसके निस्तारण की कार्रवाई तीन दिन में सुनिश्चित करें। डीएम ने तहसील दिवस में अनुपस्थित अफसरों के एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
तहसील दिवस में ज्यादातर मामले पूर्ति विभाग के पात्र गृहस्थी से रहे। इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर गांव में खुली बैठक कराकर संबंधित बीडीओ खेसरहा, पूर्ति निरीक्षक, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी गांव में पात्र लोगों का नाम पात्र गृहस्थी के कार्ड में नाम फीडिंग कराकर जोड़ने की कार्रवाई सुनिश्चित करें।
तहसील दिवस में ग्राम सभा पंडित परसा के निवासी चंद्रशेखर मिश्रा ने नाली से अतिक्रमण हटाने की गुहार लगाई। डीएम ने इसके त्वरित निस्तारण के लिए तहसीलदार बांसी और एसओ खेसरहा को निर्देशित किया।
तहसील दिवस में कुल 60 प्रार्थना पत्र आए। इसमें राजस्व के 7, पुलिस के 20, विकास से संबन्धित 10, शिक्षा के 2, विद्युत के 10, आपूर्ति के 02 मामले शामिल रहे। तहसील दिवस में विधायक बांसी जयप्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीसी श्रीवास्तव, पीडी प्रदीप कुमार पांडेय, डीडीओ सुदामा प्रसाद, तहसीलदार बांसी रामविलास राम, क्षेत्राधिकारी बांसी दीपनरायन त्रिपाठी, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान आदि मौजूद रहे।
उधर, सदर तहसील परिसर में एसडीएम राजितराम प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 32 मामले आए। इसमें राजस्व संबन्धी आठ मामलों का निस्तारण किया गया। इस मौके पर सीओ अकमल खां, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।