{"_id":"6b047b677f35c9238200be9e","slug":"siddharthnagar-news-stubble-burning-continues-unabated-despite-awareness-campaigns-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-168653-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जागरूकता अभियान के बावजूद नहीं थम रहा पराली जलाने का सिलसिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जागरूकता अभियान के बावजूद नहीं थम रहा पराली जलाने का सिलसिला
Mon, 23 Nov 2026 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
- कृषि वैज्ञानिकों और तहसील प्रशासन की अपील का किसानों पर नहीं दिख रहा असर
- खेतों में पराली जलाने से बढ़ रहा प्रदूषण, मिट्टी की उर्वरा शक्ति पर भी खतरा
घोसियारी। कृषि वैज्ञानिकों और तहसील प्रशासन की लगातार अपील के बावजूद बांसी तहसील क्षेत्र में पराली जलाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। क्षेत्र के कई गांवों में किसान खेतों को अगली फसल के लिए तैयार करने के उद्देश्य से फसल अवशेष जला रहे हैं। इससे वायु प्रदूषण बढ़ने के साथ मिट्टी की उर्वरा शक्ति प्रभावित होने का खतरा भी बना हुआ है।
पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग और तहसील प्रशासन की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। किसानों को फसल अवशेष जलाने से होने वाले नुकसान बताए जा रहे हैं। साथ ही पराली के उचित प्रबंधन के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। इसके बावजूद खेतों में आग लगाने की घटनाएं सामने आ रही हैं।
प्रशासन की ओर से पराली जलाने वालों को नोटिस देने और कार्रवाई की चेतावनी भी दी जा रही है लेकिन इसका अपेक्षित असर नहीं दिख रहा है। खेतों में फसल अवशेष जलाने से निकलने वाला धुआं वातावरण को प्रदूषित कर रहा है। वहीं, आग से मिट्टी में मौजूद उपयोगी सूक्ष्मजीवों और पोषक तत्वों को भी नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन
तहसीलदार बांसी राम नारायण वर्मा ने बताया कि पराली जलाने वालों पर प्रशासन की नजर है। खेतों में पराली जलाते हुए जो भी पकड़ा जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।