फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Compensation for damage caused by storm

Siddharthnagar News: आंधी से नुकसान पर मिलेगा मुआवजा

Wed, 20 May 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 20 May 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Compensation for damage caused by storm
सिद्धार्थनगर। जिले में अप्रैल और मई 2026 के दौरान आए आंधी-तूफान और बेमौसम बारिश से बागवानी फसलों को हुए नुकसान पर किसानों को राहत दी जाएगी। शासन स्तर से राज्य आपदा मोचक निधि (एसडीआरएफ) के तहत मुआवजा प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी विमल कांत ने बताया कि जिन किसानों की औद्यानिक फसलें खराब हुई हैं, उन्हें जिलाधिकारी की संस्तुति के बाद मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए किसानों को नुकसान की सूचना निर्धारित समय में विभाग को देनी होगी। उन्होंने किसानों से अपील की है कि आंधी-तूफान या बेमौसम वर्षा से हुए नुकसान की लिखित सूचना तीन कार्य दिवस के भीतर जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन

आवेदन के साथ भू-अभिलेख, जियो टैग फोटो, वीडियोग्राफी और अन्य आवश्यक दस्तावेज लगाना अनिवार्य होगा। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि समय से प्राप्त सूचनाओं का विभागीय सत्यापन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed