{"_id":"6af4d82fe0ebbad41e0ff288","slug":"commuters-face-inconvenience-due-to-long-queues-of-vehicles-on-the-shahpur-itwa-road-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-167954-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शाहपुर चौराहे पर दो घंटे तक लगा रहा जाम, डुमरियागंज से बेनीनगर तक लगी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शाहपुर चौराहे पर दो घंटे तक लगा रहा जाम, डुमरियागंज से बेनीनगर तक लगी कतार
Thu, 12 Nov 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज-इटवा मार्ग पर स्थित शाहपुर चौराहे पर बुधवार को भीषण जाम लग गया। दोपहर करीब 12:30 बजे शुरू हुआ जाम देखते ही देखते डुमरियागंज से बेनीनगर तक पहुंच गया। करीब दो घंटे तक वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शाहपुर चौराहा क्षेत्र का प्रमुख चौराहा है। यहां से धोबहा, सिंगारजोत, इटवा और डुमरियागंज मार्ग पर दिनभर वाहनों का आवागमन होता है। बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे यातायात का दबाव बढ़ने से वाहन एक-दूसरे के सामने फंसने लगे। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसमें बस, कार, ऑटो और दोपहिया वाहन फंस गए।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि चौराहे से कुछ कदम की दूरी पर इटवा थाने की पुलिस चौकी होने के बावजूद शुरुआत में कोई पुलिसकर्मी जाम खुलवाने नहीं पहुंचा। करीब 1:30 बजे पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और यातायात व्यवस्थित कराने में जुटे। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर तीन बजे यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन
जाम के कारण यात्रियों और राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। उन्होंने शाहपुर चौराहे पर रोजाना लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए नियमित रूप से यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग की है।