फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Community centers will be built in 10 temples

Siddharthnagar News: 10 मंदिरों में 3.93 करोड़ से बनेंगे सामुदायिक केंद्र

Fri, 05 Jan 2024 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 05 Jan 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Community centers will be built in 10 temples
सिद्धार्थनगर। शहर के प्रसिद्ध सिंहेश्वरी मंदिर समेत जिले के 10 महत्वपूर्ण मंदिरों में सामुदायिक केंद्र बनाए जाएंगे। एनटीपीसी टांडा की तरफ से इन मंदिरों में 3.93 करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। कलक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कक्ष में डीएम पवन अग्रवाल की मौजूदगी में जिला प्रशासन की तरफ से सीडीओ जयेंद्र कुमार और एनटीपीसी टांडा की उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) मृणालिनी ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया।
विज्ञापन

एनटीपीसी टांडा की तरफ से जिले के धार्मिक एवं एतिहासिक स्थलों पर श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा के लिए सामुदायिक केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। इसके तहत शहर के सिहेंश्वरी मंदिर, बांसी के शीतलगंज स्थित शिव स्थान व मोती सागर मंदिर स्थान, डुमरियागंज के भारतभारी स्थान, शोहरतगढ़ के पल्टननाथ मंदिर पर निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा जोगिया के योगमाया स्थान, बढ़नी के शिवमंदिर सिसवा स्थान, बांसी के तेलौरा शिव स्थान, इटवा के जिगिनाधाम स्थित रामजानकी स्थान व कठेला के समय माता स्थान पर भी सामुदायिक केंद्र बनेंगे। इनमें प्रत्येक स्थानों पर 39.39 लाख रुपये से सामुदायिक केंद्र का निर्माण होगा। प्रत्येक सामुदायिक केंद्र में दो कक्ष, एक बड़ा हाल, शौचालय एवं किचन की सुविधा होगी। इस दौरान जिला अर्थ संख्याधिकारी बीएस यादव, एनटीपीसी की सीएसआर कार्यपालक निष्ठा सिंह, अपर सांख्यिकी अधिकारी वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed