{"_id":"67140180c0766a03b60cb9f4","slug":"committee-gave-report-list-of-examination-centers-will-be-released-in-november-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-125955-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कमेटी ने दी रिपोर्ट, नवंबर में जारी होगी परीक्षा केंद्रों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कमेटी ने दी रिपोर्ट, नवंबर में जारी होगी परीक्षा केंद्रों की सूची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाने की प्रक्रिया आखिरी चरण में चल रही है। एसडीएम की अगुवाई वाली जांच कमेटी ने विद्यालयों की जांच करके रिपोर्ट डीआईओएस कार्यालय को भेज दिया है।
जहां से उसे बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। इसके बाद बोर्ड की ओर से नवंबर में सूची जारी की जाएगी, जिसके बाद निर्धारण करने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का केंद्र बनाने के लिए जिले के 230 राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्त विहीन विद्यालय की ओर से बोर्ड के पोर्टल पर आवेदन किया गया था। बोर्ड की ओर से आवेदन करने वाले विद्यालयों की स्थलीय निरीक्षण करके वहां मौजूद सीसी कैमरा, बिजली, बाउंड्रीवाल, पेयजल, शौचालय सहित अन्य जरूरी सुविधाओं की जांच करके रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन
क्योंकि 20 अक्तूबर को जांच संंबंधित रिपोर्ट बोर्ड के पोर्टल पर अपडेट होना था। पांच तहसील की ओर से जांच करके डीआईओए कार्यालय को रिपोर्ट भेजी गई थी, जिसे शनिवार को अपलोड कर दिया गया। अब बोर्ड की ओर से 10 दिन यानी अक्तूबर में दी गई रिपोर्ट की जांच करेगी। इसके बाद नवंबर के पहले सप्ताह में परीक्षा केंद्र की सूची जारी कर दी जाएगी। इसके बाद केंद्र पर आपत्ति मांगी जाएगी। मिले आपत्ति की जिलाधिकारी की टीम की ओर से जांच करके रिपोर्ट देंगे। इसके बाद परीक्षा केंद्र फाइनल कर दिया जाएगा।