फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Committed the murder in retaliation for his sister's suicide.

Siddharthnagar News: बहन की खुदकुशी के प्रतिशोध में की थी हत्या

Sat, 20 Jun 2026 10:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 20 Jun 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Committed the murder in retaliation for his sister's suicide.
सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के पिपरहवा गांव में छत पर सो रहे मुकेश की गला रेतकर की गई सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग से उपजी पुरानी रंजिश के चलते तीन लोगों ने मिलकर हत्या की साजिश रची और फिर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में मोहाना थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तिवारी लोध (43), रमेश लोध (42) और आनंद लोध (20) निवासी दुल्हा शुमाली टोला पिपरहवा को मगरहिया मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है। हत्या में प्रयुक्त गड़ासा भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मोहाना थाना क्षेत्र के दुल्हा सुमाली टोला पिपरहवा निवासी 23 वर्षीय मुकेश गुप्ता की 16 जून की रात घर की छत पर सोते समय गला काटकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक मुकेश गुप्ता का आनंद लोध की बहन से प्रेम संबंध था। अक्तूबर 2025 में उसने आत्महत्या कर ली थी। परिजनों को इसके लिए मुकेश जिम्मेदार लगता था। घटना के बाद मुकेश गांव छोड़कर नेपाल और फिर मुंबई चला गया था। इसी कारण आरोपी उससे बदला लेने की फिराक में थे।
पुलिस के मुताबिक, नौ जून को मुकेश के गांव लौटने की जानकारी मिलने के बाद आरोपियों ने हत्या की योजना बनाई। 16 जून की रात रमेश लोध ने मृतक के घर के आसपास निगरानी की और सूचना दी कि वह छत पर अकेला सो रहा है।

इसके बाद आनंद और तिवारी लोध छत पर पहुंचे। तिवारी ने मुकेश के पैर पकड़ लिए, जबकि आनंद ने गड़ासे से उसकी गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। घटना के दौरान रमेश बाहर निगरानी करता रहा। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गड़ासा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed