{"_id":"630e629ea4cca25cb07973aa","slug":"committed-suicide-by-hanging-siddharthnagar-news-gkp4488220166","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar: सिद्धार्थनगर में बेल्ट के सहारे फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, गांव में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar: सिद्धार्थनगर में बेल्ट के सहारे फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, गांव में मचा हड़कंप
Wed, 31 Aug 2022 11:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:11 AM IST
सार
इसी बीच किसी ने मामले की जानकारी इटवा पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंची और प्रक्रिया पूरी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। इस संबंध में एसओ विंदेश्वरीमणि तिवारी का कहना है कि युवक नशे का आदी था। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले के इटवा थाना क्षेत्र के लटेरा गांव में सोमवार रात एक युवक कमरे में बेल्ट का फंदा लगाकर पंखे से लटक गया। सुबह परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मौत की वजह जानने में जुटी है। बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी था।
विज्ञापन
क्षेत्र के लटेरा गांव निवासी सूरज (18) पुत्र रामदेव सोमवार रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया था। सुबह काफी देर तक नहीं उठा तो मां जगाने गई। अंदर देखा तो वह कमरे में लगे पंखे से बेल्ट के सहारे लटक रहा था। मां की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए।
विज्ञापन
इसी बीच किसी ने मामले की जानकारी इटवा पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंची और प्रक्रिया पूरी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। इस संबंध में एसओ विंदेश्वरीमणि तिवारी का कहना है कि युवक नशे का आदी था। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन