{"_id":"64f8c1f491eea962b3000879","slug":"come-krishna-let-the-fire-shine-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-4226-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आयो कृष्णा, जगमग हुआ रे अंगना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आयो कृष्णा, जगमग हुआ रे अंगना
विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां पूरी, 2 दिन मनेगा जन्माष्टमी
डुमरियागंज रामलीला मैदान मंदिर, थाना, बैदौला चौराहा हल्लौर, बेंवा, भारतभारी में सजाई गई आकर्षक झांकी, बुधवार रातभर चलेगा भजन-कीर्तन और पूजा पाठ का कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर शहर से गांव तक के मंदिरों में धार्मिक उत्सव मनाया जा रहा है। मंदिरों और लोगों के घरों पर भगवान कृष्ण के जन्म और उनकी विभिन्न लीलाओं को सजीव ढंग से दिखाने के लिए आकर्षक झांकियां सजाई गई हैं। जहां पर रात से ही पूजा-अर्चना करने के साथ ही भजन-कीर्तन का पाठ किया गया। हर तरफ कान्हा और हरे कृष्णा, हरे कृष्णा की गूंज सुनाई दे रही है।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी इस बार दो दिन तक मनाई जाएगी। जिसे लेकर डुमरियागंज नगर स्थित रामलीला मैदान प्रांगण में ओम शिवाय मंदिर, मंदिर चौराहा स्थित श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर, पुरानी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर, बैदौला चौराहा स्थित दुर्गा मंदिर, हल्लौर स्थित प्राचीन शिव मंदिर, शिव मंदिर भारतभारी, देईंपार शिव मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर सजावट की गई थी। जहां भगवान कृष्ण के जन्म और उनकी बाल लीलाओं को लेकर आकर्षक झांकियां भी सजीं। इसके अलावा डुमरियागंज थाना, भवानीगंज, त्रिलोकपुर, पथरा बाजार थानों में भी श्री कृष्ण जन्म उत्सव को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्री कृष्ण जन्माष्टमी अधिकांश क्षेत्रों में बृहस्पतिवार रात को मनाई जाएगी। जिसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।