फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Collision between two bikes, young man died

Siddharthnagar News: दो बाइकों में टक्कर, युवक की मौत

Sun, 16 Jul 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 16 Jul 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Collision between two bikes, young man died
सिद्धार्थनगर। उसका थाना क्षेत्र के बिशुनपुर पुलिया के पास शनिवार को दो बाइकों में टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सदर थाना क्षेत्र के महदेवा बुजुर्ग गांव निवासी संतोष शर्मा (27) शनिवार शाम को घर से बाजार करने के लिए बाइक से निकले थे। उनके साथी अधवेश मिश्र बाइक चला रहे थे। उसका क्षेत्र के बिशुनपुर पुलिया के पास सामने से आकर एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में संतोष गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ गैरइरादतन हत्या सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस संबंध एसओ उसका दिनेश कुमार सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके साथ ही अज्ञात के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed