{"_id":"5839bf9a4f1c1bd24d13b0f6","slug":"collector-s-attitude-in-the-dark-four-departments","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्टर के रवैये से अंधेरे में चार विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्टर के रवैये से अंधेरे में चार विभाग
ब्यूरो/अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 26 Nov 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
जिला निर्वाचन कार्यालय में बिजली के आभाव में बंद पड़ा कंप्यूटर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। कलेक्टर के रवैए से कलेक्ट्रेट के चार विभाग अंधेरे में डूब गए हैं। इसमें निर्वाचन कार्यालय ई-गर्वनेंस, एसपीओ व पिछड़ा वर्ग कल्याण जैसे अहम विभाग हैं। इनके बिजली कनेक्शन काट दिए गए हैं। डीएम ने सभी विभागों से अलग कनेक्शन लेने को कहा है। यह बात दीगर है कि अब तक ऐसी परंपरा नहीं रही है और न ही किसी अन्य जिले में ही ऐसा है। बिना सूचना दिए अचानक से बिजली कटने से इन विभागों का काम-काज ठप हो गया है। न कंप्यूटर चल रहे हैं और न ही अंधेरे में कोई अन्य काम हो रहा है। अधिकारी-कर्मचारी परेशान हैं। नया कनेक्शन कब तक जुड़ेगा, यह भी स्पष्ट नहीं है। यह जरूर तय है कि इन विभागों से संबंधित कोई काम तब तक नहीं हो पाएगा। जब तक बिजली नहीं आएगी।
कलेक्ट्रेट परिसर में नई परंपरा शुरू होने के साथ ऑफिसों में अंधेरा पसरा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक डीएम ने एक निर्देश जारी किया कि कलेक्ट्रेट परिसर में सभी विभागों का बिजली कनेक्शन अलग किया जाए। जब सभी विभागों में बिजली खर्च के नाम पर मद बना हुआ है तो कलेक्ट्रेट से इसका क्यों भुगतान किया जाए। इस संबंध में जब उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को अवगत कराया तो उन्होंने डीएम को समझाया भी। कहा कि अंग्रेजों के समय से ही पुरानी परंपरा रही है कि पूरे प्रदेश के सभी जिलों में कलेक्ट्रेट का एक बिल भेजा जाता है।
इससे विभागों के कामकाज प्रभावित होंगे। इस पर डीएम ने जवाब दिया कि अगर विभागों का कनेक्शन अलग नहीं किया जाता है तो जिलाधिकारी कार्यालय बिजली काट दें। इसके बाद बिजली विभाग ने पांच विभागों का कनेक्शन काट दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद सभी विभागों के अधिकारियों ने डीएम से फरियाद किया, लेकिन उन्हें कलेक्टर से निराशा हाथ लगी। कोषाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने विद्युत विभाग को लिखित दिया कि एक सप्ताह के भीतर बकाया भुगतान करा दिया जाएगा, जिसके आधार पर उनका कनेक्शन जैसे-तैसे जुड़ पाया।
विज्ञापन
इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट ओंकार सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर परिसर में स्थित विभागों का कनेक्शन अलग किया गया है। बकाया भुगतान न होने पर चार विभागों का कनेक्शन काटा गया है। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता घनश्याम मिश्रा ने बताया कि डीएम के निर्देश पर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित विभागों का कनेक्शन अलग किया गया है। बकाये को लेकर चार विभागों की लाइट काटी गई है। कोषाधिकारी के लिखित शर्त पर कनेक्शन जोड़ा गया।