{"_id":"58dd3b354f1c1b360763df05","slug":"collective-copy-on-two-centers-in-board-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा में दो केंद्रों पर सामूहिक नकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा में दो केंद्रों पर सामूहिक नकल
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 30 Mar 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
बर्डपुर के एक स्कूल में परीक्षा देते परीक्षार्थी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। बोर्ड परीक्षा में गुरुवार को जिले के दो केंद्रों पर सामूहिक नकल का मामले सामने आया। हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में जोगिया के महात्मा गौतम बुद्ध उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सचल दस्ते ने भारी मात्रा में नकल सामग्री पकड़ी। वहीं, द्वितीय पाली में इंटर जीव विज्ञान प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा में बजहां के शहीदे आजम भगत सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सामूहिक नकल की पुष्टि हुई। टीम ने दोनों केंद्रों के खिलाफ रिपोर्ट प्रेषित कर दी है। वहीं, एक केंद्र पर परीक्षार्थी के पास से मोबाइल फोन बरामद हुआ। उसे रस्टीकेट कर दिया गया है।
गुरुवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान की परीक्षा थी। डीआईओएस सोमारु प्रधान के नेतृत्व में सचल दस्ता बांसी के न्यू पब्लिक इंटरक कॉलेज में पहुंचा। यहां चेकिंग के दौरान एक छात्र के पास से मोबाइल फोन बरामद हुआ। उधर, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टेडिय़ा बाजार की प्रधानाध्यापिका विभा चतुर्वेदी के नेतृत्व वाला सचल दस्ता प्रथम पाली में जोगिया के महात्मा गौतम बुद्ध उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छापा मारा। टीम प्रभारी के मुताबिक चेकिंग के दौरान बड़ी मात्रा में नकल सामग्री कमरों के पास पाई गई।
टीम के पहुंचने के ठीक पहले इसे बाहर फेंकने की संभावना को देखते हुए केंद्र व्यवस्थापक से पूछताछ की गई तो उनका जवाब गैर जिम्मेदाराना था। टीम ने इस केंद्र पर सामूहिक नकल की पुष्टि करते हुए परीक्षा निरस्त करने की संस्तुति की। द्वितीय पाली में विभा चतुर्वेदी की टीम बजहां के शहीदे आजम भगत सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचा। यहां कमरों में भ्रमण के दौरान बच्चों की कॉपियां हूबहू पाई गई। सामूहिक नकल की संस्तुति करते हुए टीम ने इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी है।