फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Collapse of mud wall, death of worker pressed into rubble

Siddharthnagar News: मिट्टी की दीवार ढही, मलबे में दबकर मजदूर की मौत

Wed, 29 Jul 2026 02:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Collapse of mud wall, death of worker pressed into rubble
खुनुवां। भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु में मंगलवार सुबह मिट्टी की दीवार ढहने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक है। कपिलवस्तु की विजयनगर गाउंपालिका-4, त्रिपाल नगर निवासी सुरेश रोक्का (24) पिता करम बहादुर रोक्का के साथ संतोष गुरुङ के घर की पुरानी मिट्टी की दीवार गिरा रहे थे। इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर ढह गई और सुरेश मलबे में दब गए।
विज्ञापन

घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने उन्हें मलबे से निकालकर उपचार के लिए अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। नेपाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए शिवराज अस्पताल, बहादुरगंज भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया हादसा कार्य के दौरान दीवार ढहने से हुआ है। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed