फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Cold increases with the change in weather

Siddharthnagar News: मौसम में बदलाव के साथ बढ़ी ठंड

Thu, 27 Nov 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 27 Nov 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Cold increases with the change in weather
सिद्धार्थनगर। मौसम में बदलाव के साथ सुबह और शाम ठंड पड़ रही है। ऐसे में लोग अलमारी में रखे स्वेटर, जैकेट, मफलर आदि बाहर निकालकर पहन रहे हैं। इस तरह के कपड़े को पहनने से लोगों में स्किन रोग समस्या होनी शुरू हो गई है। इससे मेडिकल कॉलेज में भी इस तरह के 35 से 40 मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि बिना धुले या लंबे समय से रखे गर्म कपड़े सीधे पहनने से त्वचा रोग हो सकता है। इन्हें धुलने के बाद धूप में सुखाकर ही पहनें तो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं होगा जबकि कई मरीज बिना धुले ही कपड़ा पहन रहे हैं, जिससे इनमें अधिकतर मरीजों को त्वचा रोग हो रहा हैं।
विज्ञापन

माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के स्किन रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अरफुल खान ने बताया कि लंबे समय तक अलमारी या बक्से में रखे कपड़ों पर धूल, फफूंद और बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं। इनको बिना धोए पहनने से स्किन इंफेक्शन, एलर्जी, खुजली, दाने और लाल चकत्तों जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खासतौर पर जिन लोगों की त्वचा संवेदनशील होती है, उन्हें अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।
बताया कि गर्म कपड़ों को पहनने से पहले धूप में सुखाएं या हल्के डिटर्जेंट से धो लें। इससे कपड़ों पर जमी धूल और बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं। धूप में सुखाने से कपड़ों से बदबू और नमी भी दूर होती है। डॉक्टरों की मानें तो हर मौसम के परिवर्तन के समय कपड़ों की सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि संक्रमण से बचा जा सके। अगर कपड़े बहुत समय से पैक होकर रखे गए हैं तो उन्हें पहले कुछ घंटों के लिए हवा में टांगे। बच्चों और बुजुर्गों के कपड़े अलग से साफ करें, क्योंकि उनकी त्वचा अधिक संवेदनशील होती है।क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed