फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Cold increase and patiant increased also

ठंड बढने के साथ ही बढ़ गए खांसी, जुकाम व त्वचा रोग के मरीज

Sat, 11 Dec 2021 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Cold increase and patiant increased also
ठंड बढ़ने के साथ ही बढ़े खांसी-जुकाम के मरीज
विज्ञापन

डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर )। ठंड बढ़ने के साथ ही नगर स्थित न्यू पीएचसी में खांसी और जुकाम के मरीज बढ़ गए हैं। इसके साथ ही रोजाना सर्दी, जुकाम, खांसी और त्वचा रोग के मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। ओपीडी में भीड़ लग रही है। रोजाना 40 से 50 मरीज इलाज कराने आ रहे हैं।
पिछले चार दिन से पछुआ हाव के कारण सुबह शाम ठंडक बढ़ गई है। ऐसे में मौसम के उतार- चढ़ाव के चलते और लापरवाही के कारण लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन खांसी और सर्दी से पीड़ित मरीज आ रहे हैं। कई मरीजों को सर्दी की चपेट मेें आने पर अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। त्वचा रोग के 15 से बढ़कर रोगियों की संख्या करीब 35 के पार पहुंच गई है। वहीं, शनिवार को कुल 48 मरीज ओपीडी में आए।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मुस्तकीम अंसारी ने बताया कि मौसम के अनुसार मरीजों की संख्या बढ़ी है। बच्चों के बुखार को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है। इधर-उधर न भटकें। सीधे सरकारी अस्पताल में आएं और इलाज कराएं। किसी मेडिकल स्टोर से दवा लेकर खाने से बीमारी बढ़ सकती है। ठंड में बच्चों को पूरी तरह से गर्म, स्वेटर में बाहर निकालें। उन्होंने बताया कि आवश्यकतानुसार मरीजों को भर्ती किया जाता है। पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के बाद ही मरीज को छुट्टी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed