{"_id":"61b4ea1432fe4873a56e48aa","slug":"cold-increase-and-patiant-increased-also-siddharthnagar-news-gkp4195481113","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड बढने के साथ ही बढ़ गए खांसी, जुकाम व त्वचा रोग के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड बढने के साथ ही बढ़ गए खांसी, जुकाम व त्वचा रोग के मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड बढ़ने के साथ ही बढ़े खांसी-जुकाम के मरीज
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर )। ठंड बढ़ने के साथ ही नगर स्थित न्यू पीएचसी में खांसी और जुकाम के मरीज बढ़ गए हैं। इसके साथ ही रोजाना सर्दी, जुकाम, खांसी और त्वचा रोग के मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। ओपीडी में भीड़ लग रही है। रोजाना 40 से 50 मरीज इलाज कराने आ रहे हैं।
पिछले चार दिन से पछुआ हाव के कारण सुबह शाम ठंडक बढ़ गई है। ऐसे में मौसम के उतार- चढ़ाव के चलते और लापरवाही के कारण लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन खांसी और सर्दी से पीड़ित मरीज आ रहे हैं। कई मरीजों को सर्दी की चपेट मेें आने पर अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। त्वचा रोग के 15 से बढ़कर रोगियों की संख्या करीब 35 के पार पहुंच गई है। वहीं, शनिवार को कुल 48 मरीज ओपीडी में आए।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मुस्तकीम अंसारी ने बताया कि मौसम के अनुसार मरीजों की संख्या बढ़ी है। बच्चों के बुखार को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है। इधर-उधर न भटकें। सीधे सरकारी अस्पताल में आएं और इलाज कराएं। किसी मेडिकल स्टोर से दवा लेकर खाने से बीमारी बढ़ सकती है। ठंड में बच्चों को पूरी तरह से गर्म, स्वेटर में बाहर निकालें। उन्होंने बताया कि आवश्यकतानुसार मरीजों को भर्ती किया जाता है। पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के बाद ही मरीज को छुट्टी दी जाती है।